हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 4 महिलाएं गंभीर घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे। मरने वालों में 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। सूचना के बाद फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडी खेड़ा में रखवाया। पुलिस ने आरोपी पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हादसे पर PM नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। उन्होंने लिखा- हरियाणा के नूंह में हुआ हादसा अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार राहत और बचाव के हर संभव प्रयास में जुटी है। एक्सप्रेसवे पर सफाई करते वक्त कुचला
जानकारी के मुताबिक इब्राहिमबास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम चल रहा है। ठेकेदार ने कई गांवों के लोगों को इस काम में लगाया हुआ है। शनिवार सुबह 11 लोग सफाई करने के लिए पिकअप गाड़ी से उतर रहे थे। इसी दौरान गुरुग्राम की तरफ से आई तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। 6 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक पुरुष और 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को अस्पताल पहुंचाया। यहां पुरुष ने भी दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। लाशें बिखरी, कई शवों के टुकड़े हुए
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लाशें बिखरी दिखीं। कई शवों के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली पिकअप का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। मृतकों और घायलों की हुई पहचान
हादसे में खेड़ली कलां गांव की रचना (30), पिस्ता (30), रेशम (60), सतवंती (30), जयदेई (50), प्रेम (65) और झिमरावट गांव के व्यक्ति आशु (50) की मौत हो गई। वहीं, रिगड गांव की अनिता, लच्छन और हेमलता घायल हो गईं। चौथी घायल महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 2 टीमों का गठन किया। इसके बाद पिकअप ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। DC बोले- परिवारों की आर्थिक मदद करेंगे
नूंह के DC विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बड़ी घटना हुई है। SDM और DSP मौके पर पहुंचे हैं। मेडिकल कॉलेज को कहा गया है कि घायलों को हर तरह की मदद दी जाए। पीस कमेटी परिवारों की आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने कहा है कि मामले की अच्छे से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ तख्त कार्रवाई करेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बिखरी लाशों के PHOTOS… —————- ये खबर भी पढ़ें… सिरसा में ट्राले ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, कंडक्टर-ड्राइवर सहित 8 घायल सिरसा में शनिवार सुबह रोडवेज बस-ट्राले की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के कारण बस रोड से नीचे साइड में मैदान में उतर गई। इस दौरान बस में सवार करीब 7 से 8 यात्रियों को चोटें आईं। रोडवेज बस ड्राइवर और कंडक्टर को भी चोटें आई है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें…