15वां रोजगार मेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 51,000 से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- यह युवाओं के लिए अभूतपूर्व अवसरों का समय है। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठा रही है कि देश में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ते रहें। रोजगार मेले का आयोजन देश भर में 47 स्थानों पर किया गया। PM मोदी का संबोधन 3 पाॅइंट में- 14वें रोजगार मेले में बांटे गए थे 71 हजार जॉब लेटर 2024 लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल का यह तीसरा रोजगार मेला है। इससे पहले 23 दिसंबर 2024 को हुए 14वें रोजगार मेले में 71 हजार युवाओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जॉइनिंग लेटर बांटे गए थे। 14 मेलों में 9.22 लाख से ज्यादा युवाओं काे नौकरी दी जा चुकी है। पिछले मेले के दौरान पीएम मोदी ने नव नियुक्त युवाओं से कहा था कि पिछले डेढ़ साल में हमारी सरकार में करीब 10 लाख पक्की नौकरियां दी गईं। पहले की सरकारों ने ऐसा नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर… अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। नवंबर 2023 तक कुल 11 रोजगार मेलों में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए गए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला हुआ था, जिसमें 1 लाख से ज्यादा जॉब लेटर बांटे गए थे। पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मधुबनी से PM मोदी ने दिया आतंकियों को कड़ा संदेश: बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आया, कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी पहलगाम अटैक के बाद गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा- ‘पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।’ ‘आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।’ पढ़ें पूरी खबर…