मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को देश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित 24 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इधर, बिहार-छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इस वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, बारिश और तूफान की चेतावनी के बाद भी इन राज्यों के कई हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी भी दी गई है। बीते दिन सिक्किम में लगातार बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइड में फंसे 1 हजार से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, 1500 से ज्यादा पर्यटक मंगन जिले में अब भी फंसे हैं। जिला प्रशासन ने फिलहाल सभी पर्यटक परमिट निलंबित कर दिए हैं। टूर ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि वे अगली सूचना तक किसी भी पर्यटक को उत्तरी जिलों में न भेजें। इलाके में लगातार हो रही बारिश से स्थिति और खराब हो गई है। दिल्ली सरकार का सर्कुलर- स्कूल के रूटीन में शामिल हो वाटर ब्रेक
दिल्ली शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए गर्मी से सुरक्षा के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें मॉर्निंग असेंबली कैंसिल करने, आउटडोर एक्टिविटीज से बचने और बच्चों को गर्मी से जुड़ी बीमारियों के जोखिमों के बारे में बताने के निर्देश दिए गए हैं। सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूलों में पीने का पानी, फायर इक्विपमेंट्स रखे जाएं। साथ ही छात्रों को बाहर निकलते समय सिर को ढकने की सलाह दी जाए। स्कूलों को पूरे दिन हाइड्रेटेड रखने के लिए डेली शेड्यूल में पानी का ब्रेक भी शामिल किया जाए। फर्स्ट एड किट में ORS रखने को कहा गया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट… राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थानः आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अलवर में छाए बादल राजस्थान में शुक्रवार को गर्मी तेज रही। बाड़मेर, पिलानी, गंगानगर में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, जैसलमेर, बीकानेर, जयपुर, अलवर के में दोपहर बाद बादल छाए। मौसम विभाग ने शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उसके प्रभाव से 15 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… मध्यप्रदेशः 19 जिलों में 4 दिन बारिश के आसार; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बरकरार रहेगी गर्मी मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को ग्वालियर-जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में गर्मी का असर बरकरार रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ः तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट; 3 दिन गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव सहित 17 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बिजली भी गिर सकती है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा रहेगा। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। पूरी खबर पढ़ें… झारखंडः आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; अगले 3 दिन में 7 डिग्री तक गिर सकता है पारा बीते कुछ दिनों से झारखंड का मौसम तल्ख हुआ है। भीषण गर्मी ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। प्रदेश का पारा 40 डिग्री या इसके पर जा चुका है। लगभग पूरा राज्य लू की चपेट में है। ऐसे में एक राहत भरी बात यह है कि प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः 4 दिन तक हीटवेव का अलर्ट; बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 44.5 डिग्री पहुंचा पंजाब में गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस बीच, आज राज्य में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…. हरियाणाः 3 दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट; पलवल सबसे गर्म, तापमान 44.2 डिग्री पहुंचा मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में हीटवेव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 22 जिले यलो जोन में हैं, जहां 28 अप्रैल तक हीटवेव जारी रहेगी। 29 अप्रैल को 15 जिलों में हीटवेव के लिए यलो अलर्ट रहेगा और 7 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। शुक्रवार को प्रदेश का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः 8 जिलों में बारिश के आसार; 7 शहरों में 35 डिग्री पार पहुंचा तापमान, मैदानी इलाकों में गर्मी हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जिलों में आज बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चल सकता है। सोलन, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़े…