हरियाणा में करनाल के लेफ्टिनेंट पति विनय नरवाल की अंतिम विदाई पर पत्नी हिमांशी बेहद भावुक हो उठीं। वह करीब 27 सेकेंड तक विनय के चेहरे को निहारती रहीं। जब लोगों ने हटाने की कोशिश की तो वह बोलीं- प्यार कर लेने दो मुझे। फिर 6 बार हिमांशी ने विनय का चेहरा चूमा। इसके बाद सिर पर हाथ फेरकर पति को अंतिम विदाई दी। इसका 43 सेकेंड का वीडियो अब सामने आया है। यह वाक्या 23 अप्रैल का है, जब करनाल के सेक्टर 7 स्थित घर से विनय की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था। विनय और हिमांशी की शादी 16 अप्रैल को हुई थी। इसके 7वें दिन यानी 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पत्नी हिमांशी के सामने ही नेवी लेफ्टिनेंट विनय की 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। इसके बाद हिमांशी ने ही पूरी दुनिया को बताया कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोलियां मारीं। 43 सेकेंड के वीडियो में क्या दिखाई दे रहा इस वीडियो में दिख रहा है कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं। उनके चेहरा खुला हुआ है। पास में विनय के पिता राजेश नरवाल, बहन सृष्टि नरवाल और पत्नी हिमांशी खड़ी हैं। इस दौरान पार्थिव देह को वहां से अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगते हैं। तब करीब 12 सेकेंड तक हिमांशी एकटक विनय का चेहरा निहारती रहती हैं। तभी पार्थिव देह ले जाने के लिए कुछ लोग उन्हें हटाने की कोशिश करते हैं। इस पर हिमांशी कहती हैं कर लेने दो, कर लेने दो, प्यार कर लेने दो मुझे इसके बाद 15 सेकेंड तक वह फिर विनय के चेहरे को निहारती रहती हैं। जैसे ही पार्थिव देह को उठाया जाता है तो वह झुककर विनय के चेहरे को चूमने लगती हैं। वह 6 बार विनय का चेहरा चूमती हैं और फिर सिर पर हाथ फेरते हुए अंतिम विदाई दी। 5 तस्वीरों में देखिए पूरा मामला स्विट्जरलैंड की NOC नहीं मिली तो पहलगाम गए
नेवी लेफ्टिनेंट विनय ने 16 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से मसूरी में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। 19 अप्रैल को उन्होंने करनाल में रिसेप्शन दिया। उनका हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाने का प्लान था। मगर, लेफ्टिनेंट होने की वजह से नेवी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेनी जरूरी थी। जिसकी वजह से उनको वीजा नहीं मिल पाया। इसके चलते 21 अप्रैल को विनय-हिमांशी गुरुग्राम गए। फिर वहां से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर पहलगाम चले गए। जहां 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें वहां पहुंचे सिर्फ 2 ही दिन हुए थे। बहन भी कह चुकीं- आई वॉन्ट जस्टिस
विनय के अंतिम संस्कार के वक्त उनकी बहन सृष्टि नरवाल भी बहुत भावुक थीं। विनय के अंतिम संस्कार के CM नायब सैनी भी पहुंचे थे। सृष्टि ने सीएम का हाथ पकड़कर कहा- विनय ने सिर्फ इतना बोला था वह मुसलमान नहीं है और आतंकी ने 3 बार उन्हें गोली मारी। सृष्टि ने आगे कहा- वहां पर डेढ़ घंटे तक कोई भी नहीं आया, विनय उस वक्त तक जिंदा था। अगर वहां पर आसपास आर्मी होती तो विनय बच सकता था। कोई नहीं आया वहां। आई वांट जस्टिस। जिन्होंने मेरे भाई को मारा, मुझे उन्हें मुर्दा देखना है। मुझे बदला चाहिए। ————– लेफ्टिनेंट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा CM के सामने लेफ्टिनेंट की बहन का गुस्सा फूटा:बोलीं- डेढ़ घंटे कोई मदद करने नहीं आया; पत्नी पार्थिव देह का चेहरा निहारती रहीं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए करनाल के नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बहन सृष्टि का हरियाणा के CM नायब सैनी के सामने गुस्सा फूट पड़ा। सृष्टि ने CM को कहा कि डेढ़ घंटे तक कोई वहां नहीं आया। अगर आर्मी आसपास होती तो विनय बच सकता था। मुझे इंसाफ चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… सोशल मीडिया पर लेफ्टिनेंट के नाम से वायरल वीडियो फर्जी:हरियाणा में परिवार ने नकारा; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल ने अपना बताया पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है? पूरी खबर पढ़ें हरियाणा के 18 कपल्स ने कश्मीर हनीमून ट्रिप कैंसिल कराई, पहलगाम आतंकी हमले से डरे टूरिस्ट; ट्रैवल एजेंट्स बोले– 70 हजार लोगों ने बुकिंग रद्द की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद हरियाणा के 18 नवविवाहित जोड़ों ने हनीमून ट्रिप कैंसिल करा दी है। ये सब 5 मई तक जम्मू जाने वाले थे। रोहतक के मॉडल टाउन की टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के मालिक मनीष कादियान ने कहा- हम जम्मू कश्मीर में हनीमून ट्रिप के लिए एक बस चला रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…