पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक विस्फोट हुआ, जिससे घर की छत उड़ गई और मिट्टी की दीवार गिर गई। यह घटना सैंथिया पुलिस स्टेशन के पास सिजा गांव में हुई। विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, घर के मालिक ने मलबे को हटाने के लिए अर्थ मूवर लगाया था। घटना के बाद से ही मालिक घर से फरार है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घटना में किसी की मौत या गंभीर चोट की कोई खबर नहीं है। विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें इस बात की संभावना भी शामिल है कि घर का इस्तेमाल विस्फोटकों के निर्माण के लिए किया जा रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… पूर्व इसरो चीफ के. कस्तूरीरंगन का 84 की उम्र में निधन, बेंगलुरु में अंतिम सांस ली इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के पूर्व चीफ के. कस्तूरीरंगन की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। वह 84 साल के थे। अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु में अपने घर पर कस्तूरीरंगन ने अंतिम सांस ली। 27 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI) में रखा जाएगा। कस्तूरीरंगन 1994 से 2003 तक ISRO चीफ थे। वे न्यू एजुकेशन पॉलिसी (NEP) की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष भी थे। कस्तूरीरंगन ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के चांसलर और कर्नाटक नॉलेज कमीशन के अध्यक्ष के रूप में काम किया था। वे राज्यसभा के सदस्य (2003-09) और तत्कालीन भारतीय योजना आयोग के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके थे। कस्तूरीरंगन अप्रैल 2004 से 2009 तक बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के डायरेक्टर भी थे। मणिपुर के इंफाल में 7 मिलिटेंट्स गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के खिलाफ 24 घंटे का बंद मणिपुर के इंफाल में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सात मिलिटेंट्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जबरन वसूली में शामिल यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के तीन मिलिटेंट्स को इंफाल पश्चिम जिले के रिम्स अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1 लाख रुपए कैश भी जब्त किए गए। इंफाल पूर्व जिले में तीन अलग-अलग जगहों से 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। दूसरी तरफ, इस महीने की शुरुआत में 27 साल एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत के विरोध में शुक्रवार को 24 घंटे का बंद बुलाया गया है। बंद के कारण इंफाल घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पुलिस ने गुरुवार को चुराचांदपुर जिले के तेइजांग गांव में सुरक्षाबलों ने एक कार्बाइन मशीन गन, एक देशी सिंगल बैरल राइफल, एक रॉकेट लांचर (5 फीट), दस मोर्टार बम, दो हथगोले और अन्य सामान भी जब्त किए। इंफाल पश्चिम जिले के लंगोल हिल रेंज से एक 9 एमएम पिस्टल के साथ एक मैगजीन, दस 9 एमएम पिस्टल, गोला बारूद, एक वायरलेस सेट, 12 चाकू और अन्य सामान जब्त किए। माता वैष्णो देवी में बिना परमिशन पानी सेवा चला रहे 2 लोग गिरफ्तार माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले रास्ते पर दो लोग बिना परमिशन पानी सेवा चलाते हुए पकड़े गए। ये लोग नकली दस्तावेज दिखाकर श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहला मामला श्री गीता माता मंदिर के पास सामने आया। वहां एक व्यक्ति ने खुद को पूरण सिंह बताया, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसका असली नाम मनीर हुसैन पाया गया। वह किसी और का पहचान पत्र लेकर पोनी चला रहा था। दूसरा मामला बान गंगा पुल के पास हुआ। यहां साहिल खान नाम का युवक बिना किसी लाइसेंस के पानी सेवा चला रहा था। वह जम्मू जिले के कोटली गांव का रहने वाला है। उसने खुद माना कि उसके पास कोई अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा है कि ऐसे फर्जी लोगों पर नजर रखने के लिए लगातार जांच और निगरानी चलती रहेगी। सभी सेवा देने वालों को अपने असली और वैध कागज साथ रखने को कहा गया है।