पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए हरियाणा के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी के नाम पर जिस वीडियो को उनका आखिरी वीडियो बताया जा रहा है, वह उनका नहीं है। विनय के परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने आपत्ति भी जताई है कि इसे गलत दावे के साथ वायरल क्यों किया जा रहा है? वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कपल यशिका शर्मा और आशीष सहरावत ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि 19 सेकेंड का यह वीडियो उनका है। साथ ही उन्होंने इंटरनेट यूजर्स से विनती की है कि हम भी लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी पत्नी के प्रति संवेदना रखते हैं, लेकिन हमारे वीडियो को उनका बताकर न फैलाएं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ये 3 बातें कही… वायरल वीडियो के 3 PHOTOS… कौन हैं लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जिनका यह वीडियो बताया जा रहा था… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पहलगाम आतंकी हमला, पति के चेहरे को निहारती रही हिमांशी:लेफ्टिनेंट नरवाल के अंतिम दर्शन की फोटो सामने आई; बहन बोली- मुझे बदला चाहिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल बुधवार (23 अप्रैल) शाम को करनाल में पंचतत्व में विलीन हो गए। बहन के साथ चचेरे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले बहन ने अर्थी को कंधा भी दिया। पूरी खबर पढ़ें..