मुंबई के कांदिवली इलाके में एक इमारत के बेसमेंट में 20 अप्रैल को एक शख्स की लाश मिली थी। मृतक का नाम जितेंद्र चौहान (30) था। वो पेशे से कारपेंटर था। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि फोन पर जोर से बात करने पर युवक को उसके दोस्त ने एक इमारत की दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम आलम (25) है। पुलिस ने बताया घटना के दौरान आलम आईपीएल मैच देख रहा था। तभी जितेंद्र को एक कॉल आया। जितेंद्र जोर-जोर से बात करने लगा। आलम को मैच देखने में दिक्कत हुई। इस बात पर दोनों का झगड़ा हुआ। इस दौरान आलम ने जितेंद्र को बालकनी से धक्का दे दिया था। पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग से गिरने के बाद जितेंद्र को गंभीर चोट आई थीं। उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया था। वहां पर इलाज के दौरान अगले दिन मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी आलम के खिलाफ BNS की धारा 103 (1) के तहत मर्डर का केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। …………… मुंबई के क्राइम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मुंबई में 20 साल की लड़की से रेप: प्राइवेट पार्ट से सर्जरी ब्लेड-कंकड़ मिले; पुलिस बोली- परिवार के डर के पीड़ित ने खुद डाले 22 जनवरी की सुबह पीड़ित को संदिग्ध हालात में गोरेगांव रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। पूछताछ में रेप की बात सामने आई थी। बाद में लड़की को सिविल अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसके प्राइवेट पार्टी से सर्जिकल ब्लेड और कंकड़ मिले थे। पुलिस ने बताया था कि लड़की से साथ ऑटोरिक्शा चालक को रेप किया है। पूरी खबर पढ़ें…