मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। राजस्थान के 4 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट है। 14 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया। वहीं, MP के 6 जिलों में हीटवेव के आसार है। खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। उधर, छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर लू से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना गया था। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक सरगुजा संभाग, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मणिपुर सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है। असम और मेघालय में तेज आंधी-तूफान की आशंका है। अगले 2 दिनों का मौसम अपडेट राज्यों के मौसम के फोटो.. राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान: 4 जिलों में लू चली, 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार, कोटा में सबसे ज्यादा रहा तापमान राजस्थान में एक बार फिर तेज गर्मी पड़ने लगी है। मंगलवार को जयपुर, कोटा, उदयपुर, नागौर, डूंगरपुर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। 14 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ। बाड़मेर, गंगानगर, चित्तौड़गढ़, कोटा में लू चली और गर्मी तेज रही। पूरी खबर पढ़ें… MP: अप्रैल के आखिरी में भीषण गर्मी का अलर्ट, पैर न जले इसलिए महाकाल मंदिर में बिछाई मेटिंग मध्यप्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रह सकता है। वहीं, लू भी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: कल से 3 दिन तक लू का अलर्ट, बठिंडा सबसे गर्म, तापमान 41.7°C, अस्पताल अलर्ट मोड पर पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। अब तापमान 41.7 डिग्री पर पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री ज्यादा हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज से तीन दिन यानी 25 अप्रैल तक कुछ जगहों पर लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 14 जिलों में लू का यलो अलर्ट, 8 जिले ग्रीन जोन में, पलवल सबसे गर्म, तापमान 42°C हरियाणा में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। अब फिर से लोगों को गर्मी सताने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से प्रदेश के 14 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिले में गर्मी का असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: मौसम साफ, धूप खिलेगी:कल से ऊंचे क्षेत्रों में बारिश, 4 शहरों का पारा 35 पार, मनाली का तापमान 8 डिग्री बढ़ा हिमाचल प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। बीते 24 घंटे के दौरान भी धूप खिलने से 13 शहरों का पारा 30 डिग्री पार और 4 शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कल से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: लू से मजदूर की मौत, रायपुर में 45°C तापमान, 3 दिन तक हीट-वेव का यलो अलर्ट, स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर लू से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मिर्ची तोड़ने के लिए तेलंगाना गया था। मौसम विभाग ने 3 दिनों तक सरगुजा संभाग, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…