सुरक्षा बलों ने मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों में- टोंगब्रम डॉली देवी(कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी) , लोंगजाम टोनी सिंह(केसीपी पीडब्लूजी), लैशराम नोंगदंबा सिंह उर्फ लानलीबा (सोरेपा), आरके खोमडोनसाना (अरम्बाई टेंगोल), लौरेम्बम थोइबा उर्फ जैक्सन (अरम्बाई टेंगोल) और PREPAK का एक कैडर शामिल है। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को इंफाल के मोंगजाम की तलहटी में तलाशी अभियान के दौरान एक कार्बाइन, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, सात मैगजीन, 73 कारतूस और 37 खाली खोखे भी जब्त किए। आज की अन्य खबरें… गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता रही गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, यह भूकंप रात 11 बजकर 26 मिनट पर आया। इसका केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके हल्के थे, लेकिन देर रात होने के कारण लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया। NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 23.52° उत्तरी अक्षांश और 69.95° पूर्वी देशांतर पर था। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कच्छ इलाका भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, और यहां पहले भी बड़े भूकंप आ चुके हैं।