स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती पर बिहार में आज (23 अप्रैल) पहली बार एयर शो हुआ। पटना के मरीन ड्राइव पर 9 लड़ाकू विमान 1000 फीट की ऊंचाई पर करतब दिखाए। एयर शो के दौरान वायुसेना सेना के जवान आसमान में 360 डिग्री एंगल पर गोते लगाए। इस दौरान फाइटर जेट्स ने आसमान में तिरंगे के रंग भी बिखेरे। दिल का शेप भी बनाया। दो घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी एयर शो देखते रहे। प्रशासन ने 2 लाख लोगों के हिसाब से इंतजाम किया था। इस दौरान कड़ी धूप में भी लाखों की संख्या में संख्या में लोग एयर शो देखने पहुंचे थे। यहां बुधवार शाम 4 बजे तक गाड़ियां की नो एंट्री रहेगी। इस पूरे इलाके को आज भी 3 घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन में रखा गया है। नीचे एयर शो की कुछ तस्वीरें देखिए…. 22 अप्रैल को हुआ था रिहर्सल इससे पहले मंगलवार (22 अप्रैल) को एयर शो की रिहर्सल की गई। इस दौरान वायुसेना के जवानों ने 1500 फीट ती ऊंचाई पर करतब दिखाए। वायुसेना की पैराग्लाइडिंग टीम ने वीर कुंवर की फोटो भी आसमान में लहराई। एयर शो की टीम कैसे काम करती है एयरफोर्स की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम एक साथ 9 लड़ाकू विमान उड़ाती है, जिसे डायमंड 9 फॉर्मेशन कहा जाता है। हर विमान में एक ट्रेंड फाइटर पायलट होते हैं। एक टीम में पायलट के अलावा टेक्निकल स्टाफ, मेडिकल स्टाफ और कम्युनिकेशन स्टाफ होते हैं। टीम का नेतृत्व एक ग्रुप कैप्टन या विंग कमांडर करते हैं। अजय दशरथी टीम को कमांड करेंगे। भारत की प्रमुख एरोबेटिक टीमें यह शो एशिया का सबसे बड़ा एयरोस्पेस प्रदर्शनी और एयर शो माना जाता है, जिसमें दुनिया भर की डिफेंस कंपनियां, पायलट्स और लड़ाकू विमान हिस्सा लेते हैं। एरोबेटिक टीम वायुसेना की वह यूनिट होती है, जो विशेष रूप से हवाई कलाबाजी के लिए ट्रेंड होती हैं। मुख्य रूप से 3 तरह के करतब दिखाते हैं फाइटर जेट बेंगलुरु में होता है देश का सबसे बड़ा एयर शो भारत का सबसे बड़ा एयर शो “एयरो इंडिया” (Aero India) है, जो बेंगलुरु के येलहंका एयर फोर्स स्टेशन पर होता है। इसकी शुरुआत 1996 में हुई थी और यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है।