दमोह के बनवार चौकी क्षेत्र में महादेव घाट के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुए हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 बहनें शामिल हैं। 8 और 10 साल के दो बच्चों की भी जान गई है। पुलिस ने बताया कि जबलपुर जिले का परिवार बांदकपुर से जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद लौट रहा था। बोलेरो में 15 लोग सवार थे। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों ने दमोह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 5 अन्य घायलों को दमोह जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दमोह से जबलपुर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 2-2 लाख जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में इनकी गई जान ये 5 लोग घायल देखिए 4 तस्वीरें… मरने वालों में पांच सगी बहनें; भतीजी, नाती भी
पुलिस के मुताबिक, जबलपुर के भीटा फुलर गांव के परिवार के सदस्य जबलपुर के ही कटंगी स्थित राजघाट पौड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से बांदकपुर दर्शन करने पहुंचे। लौटते समय हादसा हो गया। मरने वालों में पांच महिलाएं- लौंग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई और वैजयंती बाई लोधी बहनें थीं। वहीं, रचना उनके भाई कल्याण सिंह की बेटी थी। शिब्बू पिता हरि (8) गुड्डीबाई का नाती था। शादी समारोह के बाद बांदकपुर गए थे
हादसे में घायल लोग जबलपुर जिले के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। हादसे में घायल बोलेरो ड्राइवर अंकित लोधी भी इसी परिवार का हिस्सा है। वह राजघाट पौड़ी गांव का रहने वाला है। परिवार के सभी लोग अंकित की बहन की शादी में आए हुए थे। यही से बांदकपुर दर्शन करने गए थे। सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि का ऐलान तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित हुई बोलेरो: कलेक्टर
कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया कि महादेव घाट पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एक पुल बना है। इस पुल के एप्रोच रोड पर आते ही बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, गाड़ी तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित हुई। एसपी ने कहा- यहां खतरनाक मोड़, स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम…
एसपी श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने कहा- प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि जिस टर्न पर एक्सीडेंट हुआ, वह खतरनाक मोड़ है। कुछ स्ट्रक्चरल प्रॉब्लम भी हो सकती है। गाड़ी की स्पीड भी ज्यादा थी। सड़क पर पहियों के निशान मिले हैं। कमेटी मामले की जांच करेगी। ये खबर भी पढ़ें… ट्रक और वैन की भिड़ंत, तीन की मौत; चपेट में आया स्कूटी सवार सागर के ग्राम जेरई के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई। वाहनों की चपेट में स्कूटी सवार भी आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्राम जेरई के पास नए ब्रिज से ट्रक जा रहा था। सामने से आ रही वैन आ रही थी। हादसे में वैन और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर… बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पहले बाणसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर हुआ। पढे़ं पूरी खबर…