प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को एक्टर महेश बाबू को हैदराबाद के दो रियल एस्टेट समूहों द्वारा खरीदारों को धोखा देने की जांच के सिलसिले में 28 अप्रैल को तलब किया है। महेश बाबू ने साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना समूह की संदिग्ध परियोजनाओं का समर्थन किया था। ईडी के मुताबिक, उन्हें साई सूर्या डेवलपर्स की परियोजनाओं के समर्थन के लिए 5.9 करोड़ रुपए मिले थे। इसमें से 3.4 करोड़ रुपए चेक से और 2.5 करोड़ केस भुगतान किए गए थे। ईडी के मुताबिक यह पैसा धोखाधड़ी के जरिए एकत्र किए गए थे। ईडी ने भाग्यनगर प्रॉपर्टीज लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र सुराना, साई सूर्या डेवलपर्स के मालिक के सतीश चंद्र गुप्ता और अन्य के खिलाफ तेलंगाना पुलिस के दर्ज एफआईआर के आधार पर अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। ईडी ने कहा कि दस्तावेज बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी को उजागर करते है। जिसमें 100 करोड़ रुपए के लेनदेन शामिल हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली सरकारी विभाग और नगर-निगम अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव, सुबह 9: 30 बजे से शाम 6 बजे तक होगी शिफ्ट दिल्ली में पॉल्यूशन का लेवल कम होने के बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सरकारी विभाग और दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव किया है। पहले इनकी ड्यूटी का समय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होता था। अब इसे बदल कर सुबह 9: 30 बजे से शाम 6 बजे कर दिया गया है। पिछले साल नवंबर में दिल्ली की तत्कालीन सीएम आतिशी ने ऑफिस की टाइमिंग में प्रदूषण को देखते हुए बदलाव किया था। ये फैसला प्रदूषण के मद्देनजर सड़क पर ट्रैफिक को कम करने के लिए लिया गया था। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में विस्फोटक मोर्टार शेल मिला, सुरक्षा बलों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट किया जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के थानामंडी इलाके के मन्याल गांव में सोमवार को एक हाई एक्सप्लोसिव (विस्फोटक) मोर्टार शेल मिला। जिसे देखकर गांववालों हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते ने शेल को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। इससे पहले, 20 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर फालतानाका पॉइंट पर गाड़ी की तलाशी के दौरान तीन संदिग्ध नशा तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से करीब 22 ग्राम हेरोइन जैसे पदार्थ बरामद किए गए।