छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान मनोज पुजारी शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान रविवार सुबह तोयनार-फरसेगढ़ मार्ग पर सड़क निर्माण की सुरक्षा में तैनात थे, तभी बम पर पैर पड़ने से धमाका हुआ है। मामला तोयनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज पुजारी (26) छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के 19वीं बटालियन पर थे। घटना तोयनार से करीब 4 किलोमीटर दूर मोरमेड के जंगल में हुई। वहीं बीजापुर में ही जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया बीजापुर में सोमवार शाम को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नक्सली मारा गया। मामला बेदरे थाना क्षेत्र के केरपे और तोड़समपारा का है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग की। इस दौरान एक नक्सली का शव, 315 बोर की एक राइफल, टीफिन बम, पोच और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस को मुठभेड़ स्थल से खून के धब्बे और घसीटने के निशान भी मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि और भी नक्लली घायल या मारे गए हो सकते हैं।मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है और क्षेत्र में अलर्ट बढ़ा दिया गया है। जनवरी 2025 में 8 जवान हुए थे शहीद जनवरी 2025 में बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। हमले में दंतेवाड़ा DRG के 8 जवान शहीद हो गए थे। इसमें एक ड्राइवर की भी मौत हुई थी। नक्सलियों ने संयुक्त ऑपरेशन पार्टी पर अटैक किया था। सड़क पर हो गया था 10 फीट गहरा गड्ढा बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों IED ब्लास्ट किया था। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया। वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पार्ट्स 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले थे। IED ब्लास्ट से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… मुख्यमंत्री साय बोले थे- जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि IED विस्फोट में हमारे 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलियों को परास्त किया जा रहा है, उससे वे हताश हैं और ऐसी कायराना हरकतें कर रहे हैं। जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी। पढ़ें पूरी खबर…