भोजपुर में रविवार देर रात शादी में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे समेत 5 लोगों को गोली लगी है। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव का है, जहां बारात के दौरान थार गाड़ी को साइड देने पर विवाद शुरू हुआ। इस विवाद को लोग सुलझा ही रहे थे कि 2 लोगों ने थार सवार युवकों को टारगेट कर गोलियां बरसाईं। बताया जा रहा है कि राइफल से 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें गाड़ी पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद 5 लोगों को भी बुलेट और छर्रा लगा है। गोलीबारी का आरोप पूर्व मुखिया के बेटे बबलू सिंह पर लगा है, जो लहरपा गांव का रहने वाला है। बबूल पर ही फायरिंग के केस में मारे गए दोनों युवक जेल जा चुके थे। घटना की सूचना पर SP राज, पीरो SDPO अब्बू सैफी मुर्तजा समेत 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। चेहरे पर मारी गोली, सिर से पार हुई मृतकों की पहचान लहरपा गांव निवासी संजय कुमार सिंह के बेटे राहुल कुमार (24) और सुरेश सिंह के बेटे लवकुश कुमार (23) के तौर पर हुई है। राहुल को दायीं ओर सीने के नीचे गोली मारी गई, जो बाएं तरफ से निकल गई। जबकि लवकुश के चेहरे पर गोली लगी , जो सिर से आर-पार हो गई है। घायलों में अप्पू कुमार, पंकज कुमार, आर्यन उर्फ बिट्टू (5), लवकुश और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी निवासी अक्षय सिंह है। घायल पंकज को सीने में, अक्षय को गोली बाएं पैर में, अप्पू को गोली पेट में गोली लगी है। अब घायलों की जुबानी पूरी कहानी थार सवार युवकों से साइड को लेकर हुआ विवाद घायल पंकज ने बताया, ‘गांव में किसान सलाहकार कमलेश सिंह की बेटी की शादी हो रही थी। चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव से बारात आई थी। बारात की गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थी। द्वार पूजा का कार्यक्रम हो रहा था। इसी बीच बारात में शामिल होने के लिए लहरपा गांव के दो लोग लवकुश और राहुल थार से गुजर रहे थे। भीड़ होने के कारण उन्होंने साइड मांगा। बारातियों ने साइड भी दे दिया। इस दौरान थार में बैठे दोनों युवकों का गांव के लोगों से विवाद हो गया। थोड़ी देर में मामला शांत होने के बाद दोनों युवक वहां से जाने लगे। इसी बीच रोड पर खड़े अन्य लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें थार सवार लवकुश और राहुल की मौत हो गई। जबकि बारात और लड़की पक्ष तरफ से आए 2 बच्चे समेत 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया।’ भाई खाना खिला रहा था, गोली मार दी घायल अप्पू के बड़े भाई परमिंद कुमार ने बताया, ‘मेरा भाई अपने दोस्त की बहन की शादी में गया था। बारातियों को खाना खिला रहा था। तभी दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर गोलीबारी की गई। उसी गोलीबारी में मेरे भाई को गोली लगी है।’ इधर, पीरो SDPO अब्बू सैफी मुर्तजा ने बताया, ‘लहरपा गांव में एक बारात के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है,जबकि पांच घायल है। सभी का इलाज कराया जा रहा है।’ ‘इस वारदात के बाद एक टीम का गठन किया गया है। वारदात के पीछे कुछ लोगों का नाम भी सामने आया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।’ जिनकी हत्या हुई वो मर्डर केस में जेल जा चुके थे बता दें कि 30 सितंबर 2022 को लहरपा गांव निवासी रमेश सिंह के बेटे ठेकेदार बबलू सिंह को गोली मारने के मामले में राहुल और लवकुश (मृतक) जेल जा जा चुके हैं। बबलू सिंह की मां प्रेमा देवी मुखिया भी रह चुकी हैं। पंचायत में योजना के तहत काम होने के बाद गांव के कुछ लोगों ने योजना में गड़बड़ी का आरोप को लगाया था। इसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर सितंबर 2022 को नवादा थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में टहलने के दौरान बबलू सिंह को गोली मारी गई थी। इस मामले में दोनों मृतक राहुल कुमार, लवकुश कुमार और रणवीर कुमार, राजेश,मनोज कुमार, अंकित कुमार को नामजद कर जेल भेजा गया था। तब से अबतक विवाद चल रहा है। शव को सड़क पर रखकर गिरफ्तारी की मांग डबल मर्डर के बाद गांव में तनाव है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर सड़क से हटाया। —————————- ये खबर भी पढ़िए…. कॉन्स्टेबल ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां,मौत:चेहेरे-सिर में ताबड़तोड़ फायरिंग; वारदात के बाद बेतिया पुलिस लाइन की छत पर चढ़ा, साथियों ने पकड़ा बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार रात करीब 11ः10 बजे एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपनी सर्विस राइफल से उसने 11 गोलियां बरसाईं, जिससे साथी जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सर्वजीत और मारा गया जवान सोनू दोनों दोस्त थे। बैरक में मौजूद सिपाही ने बताया कि ‘सोनू ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहा था। पूरी खबर पढ़ें।