करीब 140 करोड़ की आबादी वाले देश में इस वक्त 5,542 आईएएस और 4,469 आईपीएस अफसर हैं। देश चलाने में इनकी अहम भूमिका है। सरकारी नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने से लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक की जिम्मेदारी IAS-IPS के कंधों पर होती है। इनके सम्मान में 2006 से 21 अप्रैल को सिविल सर्विस-डे मनाया जाता है। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने ऑल इंडिया सर्विस (IAS-IPS) को स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहा था। 10 अक्टूबर, 1949 को संविधान सभा में आजादी से पहले और बाद में सिविल सेवा अफसरों की भूमिका पर चर्चा के दौरान सरदार ने यह बात कही थी। 2024 में 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन दिया। इनमें से 1,078 को ही चुना गया। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता दर 0.1% से भी कम है।सिविल सेवा में 20-25% महिलाएं हैं, लेकिन 2024 में 54 महिला IPS पास हुईं। इनकी कुल में 28% हिस्सेदारी थी, जो रिकॉर्ड स्तर है। सरदार पटेल का प्रोबेशनरी अधिकारियों संबोधन… भारत के सामान्य लोगों को अपना समझकर व्यवहार करना आपका कर्तव्य है। आप सरकार पर भरोसा रख सकते हैं कि वह आपको संतुष्ट और खुश रखेगी, ताकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें, लेकिन इसे सेवा की शर्त बनाना आपके लिए अनुचित होगा। सबसे ऊपर, मैं आपको सलाह दूंगा कि प्रशासन को पूरी तरह निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं। एक सिविल सेवा अधिकारी को राजनीति में भाग नहीं लेना चाहिए और न ही सांप्रदायिक विवादों में शामिल होना चाहिए। दुर्भाग्य से भारत आज भ्रष्टाचार मुक्त सेवा का दावा नहीं कर सकता, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप, जो नई पीढ़ी के सिविल सेवा अधिकारियों के रूप में शुरुआत कर रहे हैं, गलत रास्ते पर नहीं जाएंगे, बल्कि डर या पक्षपात के बिना और बाहरी प्रलोभन की अपेक्षा किए बिना सेवा देंगे। मसूरी की LBSNAA अकादमी में तैयार होते हैं IAS-IPS उत्तराखंड के मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) अकादमी में 15 हफ्ते के फाउंडेशन कोर्स से IAS बनने की ट्रेनिंग की शुरुआत होती है। आईएएस की ट्रेनिंग कुल दो साल की होती है। 2001 बैच के IAS अफसर केके पाठक ने दैनिक भास्कर के आग्रह पर 24 साल बाद फिर मसूरी की IAS ट्रेनिंग एकेडमी का दौरा किया। वे राजस्थान सरकार के सचिव कार्मिक हैं। उन्होंने भास्कर से अपना एक्सपीरियंस और ट्रेनिंग का तरीका शेयर किया। केके पाठक ने बताया… देश को करीब से जानते-समझते हैं सुबह 6 बजे पीटी से लेकर शाम 5 बजे तक क्लास एक मिनट की देरी हो जाए तो मिलती है सजा समय और अनुशासन मसूरी की एकेडमी की पूरे प्रशिक्षण में शामिल रहता है। पीटी हो या ट्रेनिंग, एक मिनट की देरी पर भी सजा और मेमो मिल जाता है। एक तरह से यह समय की पाबंदी की पूर्व तैयारी है। ट्रेनिंग के दौरान कई बार हिमालय के दुर्गम ट्रैक पर जाना, पैरामिलिट्री फाेर्स की गाइडेंस से सीमित संसाधनों के साथ मुश्किल परिस्थितियों में रहना और उनका सामना करना सिखाया जाता है। …………………..
IAS-IPS से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… देश में 1316 आईएएस, 586 आईपीएस के पद खाली: 13 सालों से IAS के औसतन 23% पद नहीं भरे; सालाना सिर्फ 180 पदों पर नियुक्ति देश में इस समय IAS के 1,316 और IPS के 586 पद खाली हैं। 12 दिसंबर को राज्य सभा में एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह आंकड़े दिए हैं। जितेंद्र सिंह ने अपने लिखित उत्तर में बताया है कि 1 जनवरी, 2024 तक IAS के कुल स्वीकृत 6,858 पदों में से 5,542 पदों पर अधिकारी तैनात हैं। वहीं IPS के कुल 5,055 स्वीकृत पदों के मुकाबले 4,469 ऑफिसर्स तैनात हैं। पूरी खबर पढ़ें…