छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 9 महिला नक्सली शामिल हैं। CRPF के डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इनमें से दो नक्सलियों पर ₹8 लाख और दो पर ₹5 लाख का इनाम था। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों की प्रभावी तैनाती, कैंपों का विस्तार और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ये सभी अब मुख्यधारा में आकर समाज के लिए सकारात्मक काम करेंगे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की योजनाओं के तहत पुनर्वास और लाभ भी दिए जाएंगे। प्रशासन ने इसे क्षेत्र में शांति की दिशा में अहम कदम बताया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… PM मोदी ने इलॉन मस्क से फोन पर बात की, कहा- टेक्नोलॉजी फील्ड में पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क से फोन पर बातचीत की। PM ने ‘X’ पर इसकी जानकारी देते लिखा- यह बातचीत उन विषयों का विस्तार थी जिन पर इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन DC में उनसे मुलाकात के दौरान चर्चा हुई थी। PM ने बताया- मस्क के साथ टेक्नोलॉजी और इनोवेशन फील्ड में पार्टनरशिप को लेकर बातचीत की। भारत टेक्नोलॉजी फील्ड में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि PM मोदी 12 और 13 फरवरी को अमेरिका दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने इलॉन मस्क से मुलाकात की थी। ED ने पूर्व CM जगन रेड्डी की 27.5 करोड़ के शेयर जब्त किए, मनी लॉन्ड्रिंग केस में कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ पुराने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने जगन रेड्डी और उनकी कंपनियों के 27.5 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर अस्थाई रूप से जब्त कर लिए हैं। हैदराबाद में एक मां ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुद भी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूद सुसाइड किया BJP नेता दिलीप घोष आज पार्टी कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार से शादी करेंगी पश्चिम बंगाल BJP के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह पार्टी की कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे। यह कार्यक्रम उनके कोलकाता स्थित घर पर होगा। रिंकू मजूमदार BJP की लंबे समय से कार्यकर्ता हैं। वह महिला मोर्चा, OBC प्रकोष्ठ और हथकरघा सेल जैसी कई जिम्मेदारियों निभा चुकी हैं। महाराष्ट्र के बुलढाणा में शिरडी जा रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 35 घायल महाराष्ट्र के नासिक से शिरडी दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस शुक्रवार सुबह बुलढाणा में एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कुल 35 लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलकापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर संदीप काले ने बताया कि 3 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है। बुलढाणा के सिविल अस्पताल के जनरल सर्जन डॉ. अनंता मागर ने बताया कि सभी श्रद्धालु आंध्र प्रदेश से आए थे। उन्होंने बताया, “10 मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि कुल 35 लोग घायल हुए हैं।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले, 16 अप्रैल को केरल के पथानामथिट्टा जिले में भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। बेंगलुरु पुलिस ने बीच सड़क पर चाय पीते हुए रील बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया बेंगलुरु के मगड़ी रोड पर एक युवक को बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पीते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया। बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया पर सख्त संदेश देते हुए लिखा- टी टाइम को ट्रैफिक लाइन पर ले जाना जुर्म है, शोहरत नहीं! पुलिस ने कहा कि इस तरह की लापरवाही से न सिर्फ कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि दूसरों की जान को भी खतरा होता है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो 12 अप्रैल को शूट हुआ था और इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही वायरल हो गया था। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू को मिला वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का ग्लोबल ऑनर मोदी कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री राम मोहन नायडू को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की ओर से ‘यंग ग्लोबल लीडर 2025’ चुना गया है। यह सम्मान दुनिया भर के 40 वर्ष से कम उम्र के प्रभावशाली बदलाव लाने वालों को दिया जाता है। नायडू इस साल चुने गए 50 देशों के 116 वैश्विक नेताओं में शामिल हैं। खास बात यह है कि वह भारत के 7 प्रतिनिधियों में से एक हैं, जिनमें टेक उद्यमी से लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता तक शामिल हैं। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो नवाचार, नैतिकता और सामाजिक प्रभाव के जरिए दुनिया को बेहतर दिशा में ले जा रहे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मेहुल चोकसी की नागरिकता पर सवाल उठाए, ED से जवाब मांगा PNB घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की नागरिकता को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से स्पष्टीकरण मांगा है। कोर्ट ने पूछा कि क्या चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है। ED ने कहा कि उसके पास भारतीय और एंटीगुआ की दोहरी नागरिकता हो सकती है, लेकिन पुष्टि बाकी है। वहीं, चोकसी के वकील ने दावा किया कि उसने भारतीय नागरिकता पहले ही छोड़ दी है। इसके साथ ही चोकसी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की याचिका भी वकील ने वापस ले ली। अदालत ने अगली सुनवाई 2 मई को तय की है। मेहुल चोकसी ने बैंक में करोड़ों की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के लड़के की चाकू घोपकर हत्या; इलाके में तनाव, फोर्स तैनात दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार को 17 साल के एक किशोर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावर की पहचान और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। घटना की खबर फैलते ही पीड़ित के परिवार और स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, पास की सड़क को जाम कर दिया। इसके बाद इलाके में पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई। महीने की शुरुआत में इसी तरह की एक घटना में, 20 साल के एक व्यक्ति ने दिल्ली के कैंटोनमेंट इलाके में एक लड़की और फिर खुद को चाकू मार लिया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र CM को नोटिस भेजा, 8 मई तक जवाब मांगा बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को समन जारी किया है। कोर्ट ने 8 मई तक जवाब देने के लिए कहा है। कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद राव की याचिका पर यह समन जारी किया है। प्रफुल्ल 2024 का विधानसभा चुनाव नागपुर साउथ वेस्ट सीट से फडणवीस से 39,710 वोटों से हार गए थे। जनवरी में दायर याचिका में प्रफुल्ल ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर फडणवीस की जीत को अवैध घोषित करने की मांग की है। जस्टिस प्रवीण पाटिल ने अपने चैंबर में याचिका पर सुनवाई की। हाईकोर्ट ने इसी तरह की याचिकाओं पर नागपुर वेस्ट से भाजपा विधायक मोहन माटे और चंद्रपुर जिले की चिमूर सीट से विधायक कीर्तिकुमार भांगड़िया को भी नोटिस जारी किए हैं।