पटना में गुरुवार (17 अप्रैल) को महागठबंधन की बैठक चल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की ये पहली बैठक है। इसमें आरजेडी-कांग्रेस सहित कुल 6 पार्टियों के नेता शामिल हैं। आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव, संजय यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जबकि कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा बैठक में मौजूद हैं। VIP से पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी, देव ज्योति, CPI से केडी यादव, CPI-M से अजय कुमार, CPI-ML से राज्य सचिव कुणाल भी मीटिंग में पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक, बैठक में चुनावी रणनीतियों, सीट बंटवारा, CM फेस समेत कई मुद्दों पर चर्चा चल रही है। साथ ही को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने को लेकर भी बातचीत हो रही है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगले महीने पटना में महागठबंधन के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक होगी। इधर, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सीमांचल से कांग्रेस को अधिक सीट देने की मांग की है। बैठक की 2 तस्वीर देखिए,,,,, पप्पू बोले- सीमांचल में कांग्रेस को अधिक सीट मिलनी चाहिए बैठक से पहले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मांग की है कि सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल में कांग्रेस को अधिक सीटें मिलनी चाहिए। सीमांचल और कोसी कांग्रेस की जमीन है। हम आग्रह करेंगे महागठबंधन में आरजेडी के नेताओं से कि इन इलाकों में बिना जाति- धर्म की राजनीति है। इसलिए कांग्रेस को अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए ताकि हम यहां एनडीए को हरा सकें।’ यदि हम एनडीए को हराना चाहते हैं तो सीमांचल, कोसी और मिथिलांचल में महागठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस को करना चाहिए। मीटिंग में ये निर्णय जरूर हो कि जिस पार्टी की विचारधारा जिस इलाके में ज्यादा हो वहां से वहीं लड़े। सीमांचल-कोसी में कांग्रेस का अधिकार बनता है। ‘तेजस्वी सीएम मैं डिप्टी सीएम बनूंगा’ बैठक में जाने से पहले मुकेश सहनी ने कहा, ‘NDA वाले कमजोर हैं, इसलिए चाहते हैं हम आ जाएं।’ इससे पहले बुधवार को नालंदा में एक जनसभा में सहनी ने कहा है, ‘इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी। छोटे भाई तेजस्वी CM बनेंगे, और मैं निषाद का बेटा डिप्टी CM।’ ‘तेजस्वी ही होंगे सीएम फेस’ आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘सीएम और डिप्टी किसे बनाया जाएगा यह मीटिंग में शामिल सभी पार्टियों के नेता तय करेंगे। महागठबंधन एकजुट है। बिहार की चौदह करोड़ जनता ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री स्वीकार कर लिया है। इसमें किसी को कोई भ्रम या संदेह नहीं है। सर्वे में भी 40 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी को स्वीकार किया है।’ दिल्ली में तेजस्वी-राहुल की हुई थी बैठक इससे पहले मंगलवार(15 अप्रैल) को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की मीटिंग हुई थी। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा था, ‘जो भी चीजें हैं, मिलकर बैठकर तय हो जाएंगी।’ CM फेस के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘बातचीत से सब फाइनल होगा। आपलोग चिंता न करें।’ कितने सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कोई जवाब नहीं दिया था। उन्होंने दावा किया कि ‘इस बार बिहार में हमारी सरकार बनेगी यह तय है।’ बैठक में तेजस्वी राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल,राजद सांसद मनोज झा, संजय यादव, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू शामिल हुए थे। को-ऑर्डिनेशन कमेटी बन सकती है दिल्ली में हुई बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा, ’17 अप्रैल को बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। इसमें महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को जगह दी जाएगी।’ 1. CM फेस को लेकर RJD-कांग्रेस में मतभेद मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर RJD और कांग्रेस के बीच असहमति सामने आई है। कांग्रेस का रुख है कि चुनाव के बाद ही इस पर फैसला होगा, जबकि RJD पहले ही तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित कर चुकी है। कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पहले भी कह चुके हैं कि सीट बंटवारे और CM फेस पर INDIA गठबंधन की बैठक में सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। 11 अप्रैल को पटना में कन्हैया कुमार की रैली में पहुंचे कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी कहा कि चुनाव के बाद ही CM का चेहरा तय होगा। 2. सीट बंटवारे पर भी खींचतान महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भी रस्साकशी जारी है। कांग्रेस 70 से कम सीटों पर समझौता करने के मूड में नहीं है, जबकि VIP प्रमुख मुकेश सहनी 60 सीटों की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने डिप्टी सीएम पद की भी दावेदारी पेश की है। एक महीने पहले बगहा में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सहनी ने कहा था कि VIP पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनने पर डिप्टी सीएम पद उसकी हिस्सेदारी में होगा। साथ ही पार्टी ने 50% सीटों पर अति-पिछड़ा और SC/ST उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही है। खड़गे का बिहार दौरा 19-20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 19 और 20 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आएंगे। 19 अप्रैल को वे बक्सर और 20 अप्रैल को पटना में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी 7 अप्रैल को बिहार दौरे पर आए थे। 2020 में RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी 2015 में RJD-JDU, कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था चुनाव 2015 में बिहार में महागठबंधन में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सीट शेयरिंग का फॉर्मूला यह था कि आरजेडी को 101, जेडीयू को 101 और कांग्रेस को 41 सीटें मिली थीं। महागठबंधन 178 सीटें हासिल करने में सफल रहा था। दूसरी तरफ एनडीए 58 सीटों पर सिकुड़ गया। आरजेडी ने 80 सीटों पर जीत का झंडा फहराया तो जेडीयू ने 71 पर और कांग्रेस ने 27 सीटों पर जीत हासिल की थी। ——————————————– इसे भी देखिए…. तेजस्वी बोले-अमित शाह नीतीश को सीएम फेस नहीं बताते:दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 45 मिनट मीटिंग, निशांत का जवाब-पिता ही होंगे मुख्यमंत्री दिल्ली में आज यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आरजेडी और कांग्रेस की मीटिंग हुई। यह मीटिंग लगभग 45 मिनट चली। बैठक के बाद खड़गे आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि, ‘जो भी चीजें हैं, मिलकर बैठकर तय हो जाएंगी।’ पूरी खबर पढ़ें।