गुजरात के पाटन में सामी-राधनपुर हाईवे पर ऑटो-रिक्शा के बस से टकराने से सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… चंडीगढ़ में ED के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पूर्व CM हुड्डा हिरासत में, सांसद बेटे-कांग्रेस अध्यक्ष को भी थाने ले गई पुलिस हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को भी पुलिस उठा ले गई। ये सभी गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ED की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे। पढ़ें पूरी खबर… सुप्रीम कोर्ट शरीयत और उत्तराधिकार से जुड़े मामले में करेगा सुनवाई सुप्रीम कोर्ट जल्द ही शरीयत और उत्तराधिकार से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा। कोर्ट यह तय करेगी कि क्या कोई मुसलमान अपने धर्म को छोड़े बिना मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) के बजाय भारतीय उत्तराधिकार कानून के तहत पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर सकता है या नहीं। दरअसल, केरल के त्रिशूर निवासी नौशाद ने याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे मुसलमान हैं लेकिन अपनी पैतृक संपत्ति का बंटवारा शरीयत कानून के बजाय भारतीय उत्तराधिकार कानून के तहत करना चाहते हैं। बिना इस्लाम छोड़े। वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहते, लेकिन उनकी संपत्ति के मामलों में धर्मनिरपेक्ष कानून लागू हो। दिल्ली के शाहीन बाग में आग लगी, 3-4 गाड़ियां जलकर खाक; फायर डिपार्टमेंट ने आग बुझाई दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में देर रात एक रिहायशी बिल्डिंग में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, आग की चपेट में आने से बिल्डिंग के पास खड़ी 3-4 गाड़ियां जल गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।