बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक दलित बस्ती के 50 से अधिक घरों में आग लग गई। हादसे में 4 बच्चों हो गई है। मृतकों में छोटू पासवान की बेटी अंशिका कुमारी (05), राज पासवान की बेटी ब्यूटी कुमारी (08), सृष्टि कुमारी (06), विपुल कुमार (10) शामिल हैं। वहीं, 15 से 20 बच्चे आग से बचने के लिए इधर-उधर भाग गए थे। दो घंटे बाद गायब सभी बच्चे अपने घर पहुंच गए।मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन का कहना है कि घटना में 5वें व्यक्ति की मौत अफवाह थी। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से हाई टेंशन तार गोलक पासवान के घर पर गिरा, जिसकी वजह से आग लगी। फिर देखते ही देखते पूरे झुग्गी इलाके में फैल गई। इस दौरान कई झुग्गियों में रखे सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया, गांव के गोलक पासवान के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेज हवा की वजह से आग काफी तेजी से फैल गई। आग की लपटें ज्यादा तेज थीं। जिस कारण बच्चे डर गए। बाहर नहीं निकल पाए और आग की चपेट में आ गए। डीएम ने आग लगने से 4 बच्चों की मौत की पुष्टि की है। मौके पर एसडीएम को भेजा गया है। मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा और 2 दिनों तक लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था कराई गई है। घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मनी पंचायत की है। हादसे की 3 तस्वीरें… बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू पासवान नामक व्यक्ति के 3 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है। इन बच्चों की उम्र 12 साल, आठ साल और नौ साल है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई है। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है। दर्जनों घर जलकर राख हो गए। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज रही है। समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस टीम ग्रामीण राकेश ने बताया, ‘जब आग लगी तो थाने को सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। अग्निशमन की टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक आग पर लगभग काबू पा लिया गया था। एक साथ चार बच्चों की झुलसने से मौत हो गई।’ वहीं, जिला अग्निशमन पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ झा ने बताया- सकरा थाने से सूचना मिलने के बाद हम लोग 7 मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। फायर ब्रिगेड के 25 कर्मियों ने 7 गाड़ियों की मदद से 3 घंटे में आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि 4 गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से आग लगी थी। स्थानीय निवासी शिवप्रसाद पासवान ने बताया कि ‘पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। लोग जान बचाने के लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पांच घरेलू सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया। आग के समय बच्चे घर से बाहर नहीं निकल पाए। इस कारण उनकी मौत हो गई।’ ‘आग काफी बढ़ गई तब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। शुरू में दो छोटी दमकल गाड़ियां ही मौके पर पहुंची थीं, जिसमें से एक दमकल की गाड़ी का नोजल खराब हो गया था।’ मृत बच्चों के मामा गज्जु पासवान ने बताया, बिजली का तार गिरने से आग लगी है। गांव के लोग फसल काटने गए थे, इस कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई। मेरे भांजे-भांजियों की मौत हो गई। कुछ बच्चे लापता हैं। एक मवेशी भी जिंदा जल गया। वहीं, बिजली विभाग के इंजीनियर मनोज कुमार ने बताया कि ‘स्थानीय लोगों का कहना था कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि चूल्हे की आग से निकली चिंगारी से आग लगी है। घर से बगल से बिजली का तार गया था। अगलगी में वह तार भी जल गया। जांच की जानकारी DM को सौंप दी गई है।’ मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4-4 लाख का मुआवजा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने X पर लिखा, यह सिर्फ हादसा नहीं, एक जिंदा त्रासदी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रभावित परिवारों तक तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। मेरी पार्टी पीड़ितों के पुनर्वास में हर संभव मदद पहुंचाने में सहयोग करेगी। ——————————————— बिहार में आग हादसे से जुड़ी ये भी पढ़ें… चाय-नाश्ता की दुकान में आग के बाद फटे 6 सिलेंडर:दमकल की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, 4 दुकानें जलकर राख मुजफ्फरपुर के सदर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक भुजा दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद दुकान में रखे एक सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। देखते-देखते आग ने आसपास के तीन दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद करीब आधा दर्जन एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पूरी खबर पढ़ें