कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे के दूसरे दिन आज मोडासा जिले के अरावल्ली पहुंचे हैं। यहां वे सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। इसके बाद बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर हॉल में जिले के 1200 बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। BJP और RSS को हराने के रास्ता गुजरात से होकर जाता है
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा- वर्तमान लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई भी है। पूरा देश जानता है कि अगर कोई भाजपा को हरा सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। अगर हमें देश में आरएसएस और भाजपा को हराना है तो इसका रास्ता गुजरात से होकर ही जाता है। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी की शुरुआत गुजरात में ही हुई थी। आपने हमें हमारे महानतम नेता महात्मा गांधी और सरदार पटेल दिए। लेकिन हम गुजरात में लंबे समय से हतोत्साहित थे। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करने आया हूं कि कुछ भी मुश्किल नहीं है। पार्टी में बदलाव लाने का फैसला
शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी में बदलाव लाने का फैसला किया है। अब जिला स्तर के नेताओं को भी मजबूत किया जाएगा। आज पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है, जो पार्टी के लिए विनाशकारी है। मुझे पार्टी नेताओं से जानकारी मिली है कि स्थानीय चुनावों के टिकट वितरण में स्थानीय लोगों को ही शामिल नहीं किया जाता है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा- अहमदाबाद में पार्टी नेताओं से हुई चर्चा का मुख्य मुद्दा यही था कि राज्य के किसी जिले को अहमदाबाद से नहीं चलाया जाना चाहिए। जिले को जिले से ही चलाया जाना चाहिए। इसके लिए जिला नेताओं को मजबूत किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष को जिम्मेदारी और शक्ति सौंपी जानी चाहिए। हम यह काम अभी से शुरू कर रहे हैं। प्यार से भाजपा के लोगों को बाहर करना है
हमें अब नई पीढ़ी को कांग्रेस में लाना है। लेकिन, यह भी ध्यान रखना है कि इस भीड़ में भाजपा से जुड़े लोग भी शामिल होंगे और हमें उन्हें प्यार से बाहर निकालना है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे मजबूत लोग हैं। आपको जहां भी मेरी जरूरत होगी। मैं गुजरात के कोने-कोने में आपके लिए मौजूद रहूंगा। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ना है
उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे मजबूत लोग हैं। हमें पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ना है। आपको जहां भी मेरी जरूरत होगी। मैं गुजरात के कोने-कोने में आपके लिए मौजूद रहूंगा। कांग्रेस की बैठकों से नदारद रहने वाले कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने कहा कि जिला बैठकों में शामिल न होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। मंगलवार को अहमदाबाद में पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक
राहुल गांधी मंगलवार के दोपहर करीब 3 बजे अहमदाबाद पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने 41 जिला और महानगर अध्यक्ष अहमदाबाद में पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में 5 सदस्यों की टीम बनाई गई है, जो 45 दिनों में आलाकमान को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। हाल ही में अहमदाबाद में हुए पार्टी अधिवेशन में राहुल ने कहा था कि हमारी संगठन में काफी बैठकें हुईं। हम चाहते हैं कि जिला अध्यक्षों को संगठन की नींव बनाएं, शक्ति बनाएं। डिस्ट्रिक्ट कमेटी और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को हम पार्टी की फाउंडेशन बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस ने 12 अप्रैल को गुजरात के 33 जिलों और 8 प्रमुख शहरों में पार्टी अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 42 केंद्रीय और 183 प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस तीन दशक से ज्यादा समय से गुजरात की सत्ता से बाहर है। राहुल का यह दौरा 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन के बाद हो रहा है। तब से पहले राहुल ने मार्च में राज्य का दौरा किया था। बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं तक पहुंचने का लक्ष्य
राहुल गांधी के इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही जिला कांग्रेस समितियों और उनके अध्यक्षों को सशक्त बनाकर और जवाबदेही की एक नई प्रणाली शुरू करके पार्टी संगठन को मजबूत करना है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पहले गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि पार्टी से उन कुछ लोगों को निकालने की जरूरत है जो भाजपा से मिले हुए हैं। 5 सदस्य वाली समितियां तय करेंगी जिलाध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष गोहिल ने बताया कि पार्टी की नौ सदस्यों की समिति ने जिला इकाइयों को मजबूत करने और उनके अध्यक्षों को ज्यादा अधिकार देने की सिफारिश की थी। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने इन सिफारिशों को मंजूरी दे दी थी। सिफारिशों के आधार पर गुजरात में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की जा रही है। इसके बाद अन्य राज्यों में इस पर अमल करने का फैसला किया जा सकता है। इसके तहत हर जिले में पार्टी अध्यक्ष चुनने के लिए पांच सदस्यों की समिति बनाई जाएगी। इसमें एक केंद्रीय और चार राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। ये समितियां अपने-अपने जिले का दौरा करेंगी और जिलाध्यक्ष के चयन से पहले स्थानीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी। गुजरात में पूरी प्रक्रिया 45 दिनों में पूरी हो जाएगी। पिछले दौरे पर कहा था, गुजरात कांग्रेस के आधे नेता भाजपा से मिले राहुल गांधी इस साल मार्च में गुजरात दौरे पर आए थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि गुजरात में कांग्रेस की लीडरशिप में दो तरह के लोग हैं। एक वे जो जनता के साथ खड़े हैं, जिनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। दूसरे वे हैं, जो जनता से कटे हुए हैं, दूर बैठते हैं और उनमें से आधे भाजपा से मिले हुए हैं। मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो ग्रुप हैं इनको छांटना है। जब तक इनको अलग नहीं किया जाता, तब तक गुजरात की जनता हमारे ऊपर विश्वास नहीं करेगी। गुजरात के किसान, मजदूर, स्टूडेंट विकल्प चाहते हैं न कि बी टीम, तो मेरी जिम्मेदारी है कि जो ये दो ग्रुप हैं इनको छांटना है। कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है। बब्बर शेर हैं, लेकिन पीछे से चेन लगी हुई है, वे चेन से बंधे हैं। यहां रेस के घोड़ों को बारात में बांध दिया जाता है। पूरी खबर पढ़ें… राहुल गांधी से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- हम दलित, मुस्लिम-ब्राह्मण में उलझे रहे, ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा कि हम दलित, मुस्लिम और ब्राह्मण में उलझे रहे और ओबीसी हमारा साथ छोड़ गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राहुल ने यह भी कहा- हम मुस्लिमों की बात करते हैं, इसलिए हमें मुस्लिम परस्त कहा जाता है। हमें ऐसी बातों से डरना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… राहुल बोले- कांग्रेस के सामने BJP-RSS मजाक; हम अंग्रेजों से लड़े, इन्होंने देश तोड़ा राहुल गांधी ने में 27 मार्च को कांग्रेस जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने BJP-RSS मजाक हैं। हमारी पार्टी ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ी और अंग्रेजों को देश से भगाया। भाजपा सिर्फ देश को तोड़ने का काम कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…