लखनऊ एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट एफजेड 1133 दुबई से दिल्ली होते हुए काठमांडू जा रही थी। विमान में ईंधन की कमी होने पर पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद विमान को सुबह 9:40 बजे सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 157 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान में ईंधन भरने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके बाद विमान अपनी यात्रा पर रवाना होगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के यवतमाल में स्टील स्टोरेज यूनिट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के एमआईडीसी क्षेत्र स्थित मनोरमा जैन दाल मिल में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दाल रखने वाला एक बड़ा स्टील स्टोरेज यूनिट अचानक टूटकर पांच मजदूरों पर गिर पड़ा। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और एक मजदूर महाराष्ट्र के वर्धा जिले से था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह हटाने के दौरान हिंसा, 20-22 पुलिसकर्मी घायल महाराष्ट्र के नासिक के काठेगल्ली, द्वारका क्षेत्र में अवैध दरगाह हटाने गई नासिक महानगरपालिका (NMC) की टीम और पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस घटना में 20 से 22 पुलिसकर्मी घायल हुए, और पुलिस के पांच वाहनों में तोड़फोड़ की गई। हमलावरों ने पथराव किया, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और कर्फ्यू जैसे हालात हो गए। घटना रात 2 से 5 बजे के बीच की है। मुंबई हाई कोर्ट के नोटिस के बाद नासिक प्रशासन ने अवैध दरगाह हटाने के लिए कमेटी को निर्देश दिए थे। दरगाह नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई की, जिसके बाद यह हिंसा भड़क उठी। घटना के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। पुलिस बल को बढ़ाया गया है और घटनास्थल पर NMC और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तैनात हैं। म्यांमार भूकंप के बाद मांडले गई मेडिकल टीम भारत लौटी, सभी 123 सदस्य 50 पैराशूट ब्रिगेड का हिस्सा भारतीय सेना की फील्ड अस्पताल टीम हिंडन एयरफोर्स बेस पर लौट आई और म्यांमार भूकंप पीड़ितों को मेडिकल सहायता देने के लिए भेजी गई भारतीय सेना की टीम मंगलवार देर रात भारत लौट आई। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भारतीय टीम म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में तैनात थी। 50 पैराशूट ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर नवीन कुमार ने बताया कि टीम में 123 सदस्य थे। इनमें सर्जन, ट्रॉमा केयर एक्सपर्ट, लैब टेक्नीशियंस, एक्स-रे यूनिट और लाइफ सेविंग सर्जरी के लिए सभी जरूरी लोग शामिल थे। हमने करीब 65 बड़ी सर्जरी कीं।