प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज जयपुर सहित देश के 19 अलग-अलग ठिकानों पर छापे मारे थे। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास का आवास भी इसमें शामिल था। सुबह करीब 5 बजे टीमें खाचरियावास के आवास पर पहुंच गई थीं। यह मामला रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली पर्ल एग्रोटेक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PACL) में हुए 48 हजार करोड़ के घोटाले से जुड़ा था। ED से मिली जानकारी के अनुसार, प्रताप सिंह और उनके परिवार के लोगों के नाम पर PACL में घोटाले का पैसा ट्रांसफर हुआ था। अधिकांश पैसा प्रॉपर्टी और अन्य सेक्टर में लगा दिया गया था। समर्थकों से पुलिस की बहस
पूर्व मंत्री के घर छापेमारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जयपुर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर समर्थक पहुंच गए थे। समर्थकों ने इस कार्रवाई का विरोध किया था। मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। पुलिस ने पूर्व मंत्री के आवास के बाहर खड़ी समर्थक की गाड़ी को लेकर आपत्ति जताई थी। उसी गाड़ी पर खड़े होकर समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान समर्थकों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हो गई थी। हालात को देखते हुए ईडी की टीम ने जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉज जोसफ और डीसीपी साउथ दिगंत आनंद से बात की थी। इसके बाद मौके पर तीन थानों की फोर्स भेजी गई थी। इस दौरान खाचरियावास भी आवास से बाहर आए और अपने समर्थकों को समझाया था। तब जाकर मामला शांत हुआ था। लाखों लोगों के साथ हुई थी PACL में धोखाधड़ी राजस्थान में 28 लाख लोगों ने 2850 करोड़ किए थे निवेश
17 साल तक राज्य में रियल एस्टेट में निवेश का काम करने वाली PACL में प्रदेश के 28 लाख लोगों ने करीब 2850 करोड़ और देश के 5.85 करोड़ लोगों ने कुल 49100 करोड़ का निवेश किया था। कंपनी पर बिहार, महाराष्ट्र, MP, असम, कर्नाटक, जयपुर ग्रामीण, उदयपुर, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत आधे से ज्यादा राज्यों में मुकदमे दर्ज है। सबसे पहले जयपुर में इसका खुलासा होने पर FIR दर्ज हुई थी। जानकार सूत्रों की मानें तो इस केस में प्रताप सिंह की भागीदारी करीब 30 करोड़ की बताई जा रही है। ED की छापेमारी पूरी होने के बाद ही रिकवरी को लेकर कुछ कहा जा सकता है। खाचरियावास ने कहा था- जो इनके खिलाफ बोलता है, ED भेज देते हैं
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ED केंद्र के अधीन है। इस डबल इंजन की सरकार से ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकता। मेरे परिवार के सदस्यों के यहां बेवजह सर्च चला। ED के अफसरों का हम पूरा सहयोग करेंगे। BJP सरकार को मेरे बोलने से इतना दर्द है कि छापे डलवा दिए। मैं पिछले डेढ़ साल से इनके खिलाफ बोल रहा हूं। जो BJP और इनकी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसके घर ये ED भेज देते हैं। मैं बोल रहा था तो मुझे भी पहले से पता था कि ED तो एक दिन पहुंचेगी, यदि पहुंचेगी तो मैं भी तैयार हूं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरियावास है, मुझे सबका इलाज करना आता है
खाचरियावास ने BJP नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा- BJP के लोगों से कहना चाहूंगा आप ही सरकार में नहीं रहोगे। सरकारें बदलती रहती हैं। जमाना बदलेगा। आपने यह कार्रवाई शुरू की है, कल BJP वालों के खिलाफ हम भी यही कार्रवाई करेंगे। डरते थोड़े ही हैं। मेरा नाम प्रताप सिंह खाचरियावास है। मुझे सबका इलाज करना आता है। प्रताप सिंह ने मीडिया से बात के दौरान कहा- अगर मेरे घर पर किसी ने गोली चलाई तो मैं भी उसके घर पर गोली चलाऊंगा। अब सड़कों पर उतरकर इसका बदला लिया जाएगा। अब पढ़िए ED रेड पर किसने, क्या कहा था… PHOTOS में देखिए समर्थकों का विरोध… यह खबर भी पढ़ें… डोटासरा बोले-ED का छापा पड़ना स्वाभाविक, शेर हैं डरेंगे नहीं:जूली ने कहा- ज्ञानदेव आहूजा से 3 दिन में जवाब मांगा था, क्या हुआ? जालोर में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा- सरकार के खिलाफ आंखों में आंखें डालकर बात की तो ED का छापा स्वाभाविक है। लेकिन हम बब्बर शेर हैं, डरेंगे नहीं। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने ज्ञानदेव आहूजा के मंदिर विवाद पर कहा- भाजपा ने नोटिस देकर उनसे 3 दिन में जवाब मांगा था, जवाब आया क्या? (पूरी खबर पढ़ें)