फलोदी में मां-बाप ने तीन बच्चों को पहले जहर दिया, फिर गला रेतकर हत्या कर दी। नाबालिगों की मौत के बाद पति-पत्नी ने भी सुसाइड करने की कोशिश की। घटना कालू पाबूजी की सोमवार देर रात की है। हत्या की जानकारी मंगलवार सुबह 8.30 बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी पति-पत्नी बेहोश मिले। घर का आंगन से खून से सना हुआ था। जांच में घर से जहर की खाली बोतल, ब्लेड और चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने बताया कि बच्चों की हत्या से पहले आरोपी शिवलाल और उसकी पत्नी जतनो देवी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। शिवलाल के खिलाफ उसके चाचा ने हत्या और आत्महत्या की कोशिश करने की एफआईआर दर्ज करवाई है। जहर देने के बाद गला दबाया, नसें काटीं पुलिस के अनुसार आरोपी मां-बाप ने बेटे हरीश (9) और बेटियों किरण (5), नत्थू (3) को जहर देने के बाद उनका गला दबाया। फिर तीनों की हाथ की नसें भी काट डालीं। आरोपियों ने बच्चों का चाकू से गला भी काट दिया। बच्चों की मौत हो जाने के बाद पति-पत्नी ने अपने हाथ की नसें भी काट लीं। शिवलाल के भाई की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसे घर के बाहर खून नजर आया। वह अंदर गई तो आंगन खून से भरा था। वह चिल्लाते हुए बाहर भागी और आस-पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। आरोपी शिवलाल उत्तराखंड में रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी में ड्राइवर है। पति-पत्नी दोनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं और उनकी हालत ठीक है। ब्लेड मिली, दरवाजे के नीचे बिछे थे कपड़े शिवलाल के पिता दीनाराम (45) ने बताया- शिवलाल 3 साल पहले तक पुश्तैनी मकान में मेरे साथ ही रहता था। बाद में वह अलग हो गया। सरकार की तरफ से बनाए गए टीन शेड में रहने लग गया था। आज सुबह शिवलाल की मानसिक रूप से बीमार मां सड़क की तरफ जा रही थी। मैंने अपने छोटे बेटे नरेश की पत्नी से कहा कि शिवलाल को बुलाओ ताकि वह मां को लेकर वापस आ जाए। छोटी बहू शिवलाल के घर पहुंचकर चिल्लाई तो लोगों को इस घटना के बारे में पता चला। तीनों बच्चों के पूरे शरीर पर कट लगे हुए थे। पास ही सेविंग ब्लेड मिली है। खून बाहर नहीं निकले, इसलिए दरवाजे के नीचे कपड़े बिछा रखे थे। शिवलाल के पिता दीनाराम के दोनों पैरों में पैरालिसिस है। वह 4 साल से इससे पीड़ित हैं। छोटा भाई नरेश माता-पिता के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह 4-5 बजे के बीच हुई है, क्योंकि सुबह एक बच्चा और जतनो देवी बाथरूम जाकर आई थी। रात को ये लोग बाहर ही सोए थे। बाहर चारपाई पर बिस्तर लगे हुए थे। ….. राजस्थान में परिवार पर ही अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… 22-साल के बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया अटैक:पैर, हाथ और गर्दन पर किए पांच वार; पांच दिन पहले खरीदी थी कुल्हाड़ी भरतपुर में रुपए के विवाद को लेकर 22 साल के बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना के बाद वह फरार हो गया। मामला शहर के मथुरा गेट थाना इलाके के ठाकुर मोहल्ला का है। पूरी खबर पढ़िए…