ओडिशा के भद्रक जिले के हातुआरी गांव में सोमवार शाम पटुआ जात्रा के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे सिस्टम के लिए इस्तेमाल हो रहे डीजल जनरेटर की गाड़ी 11KV हाई टेंशन तार से टकरा गई, जिससे जनरेटर में करंट फैल गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आठ अन्य झुलस गए। जिलाधिकारी दिलीप राउत्रे ने बताया कि एक व्यक्ति डीजे पर चढ़ा था और वह तार से संपर्क में आ गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि आयोजकों को पहले ही डीजे इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने निर्देशों को नजरअंदाज किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुजरात के नर्मदा जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर दो दिन के नर्मदा जिले दौरे पर हैं। पहले दिन मंगलवार को उन्होंने MPLADS योजना के तहत गोद लिए गए गांवों—व्याधर, अगर, आमदला और जेतपुर (वघोई) का दौरा किया। यहां उन्होंने हेल्थ वेलनेस सेंटर, एंबुलेंस, स्मार्ट आंगनवाड़ी, स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। कानपुर में बस और कार में आमने-सामने टक्कर, 2 महिला टीचर समेत 3 की मौत उत्तरप्रदेश के कानपुर में जीटी रोड पर मंगलवार सुबह बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 महिला टीचर समेत 3 की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा बिठूर थानाक्षेत्र के नारामऊ के पास हुआ। हादसे पर CM योगी ने शोक जताया है। उन्होंने अफसरों से कहा- घायलों का बेहतर इलाज किया जाए। पूरी खबर पढ़ें… शुभो नबो बरसो, आज बंगाली नववर्ष 1432 का पहला दिन, मोदी ने X पर अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं आज बंगाली नववर्ष ‘पोइला बोइशाख’ के साल 1432 का शुभारंभ है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को नए साल के आने वाले दिनों में समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पोइला बैशाख की हार्दिक शुभकामनाएं! मुझे उम्मीद है कि इस साल आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। मैं सभी की सफलता, खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। शुभो नबो बरसो!” पोइला बोइशाख बंगाली कैलेंडर वर्ष का शुरुआत है। ‘पोलिया’ शब्द का अर्थ है पहला, और ‘बोइशाख’ चंद्र-सौर बंगाली कैलेंडर का पहला महीना है। रॉबर्ट वाड्रा ED दफ्तर जा रहे, दूसरा समन जारी हुआ था; हरियाणा में जमीन सौदे से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का मामला मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस जा रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें शिखोपुर (हरियाणा) जमीन सौदे से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए दूसरा समन भेजा था। वाड्रा इससे पहले 8 अप्रैल को भेजे गए पहले समन पर पेश नहीं हुए थे। यह मामला वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है। ED इस जमीन सौदे में कथित मनी लॉन्ड्रिंग और गैरकानूनी लेन-देन की परतें खोलने में जुटी है। एजेंसी ने वाड्रा से इस बार पेश होने को कहा है, ताकि पूछताछ पूरी की जा सके। दिल्ली के शाहदरा में गोली लगने से युवती मृत पाई गई, शव पर 2 गोलियों के निशान दिल्ली के शाहदरा में 20 साल की युवती का शव बरामद हुआ। शव पर गोली लगने के निशान मिले हैं। शाहदरा की एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) नेहा यादव ने बताया कि सोमवार (14 अप्रैल) देर रात हमें सूचना मिली कि जीटीबी एन्क्लेव इलाके में एक लड़की को गोली लगी है। लड़की की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव पर गोली लगने के दो निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी। 29 मार्च को शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक घर से एक महिला का शव मिला था। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट के लासाना गांव में सोमवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, इसमें 1 जवान घायल हो गया। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाए जा रहे संयुक्त ऑपरेशन ‘लासाना’ के तहत की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी की सभी इकाइयां भंग कीं, पार्टी प्रवक्ता भी हटाए डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को पार्टी की सभी इकाइयां भंग कर दीं। इसमें राज्य, जिला और ब्लॉक स्तरीय समितियों समेत अन्य सभी पार्टी इकाइयां शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी प्रवक्ताओं को भी पद से हटा दिया गया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 23 पर उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी को छह सीटों पर NOTA से भी कम वोट मिले थे। इनमें आजाद का गृह जिला डोडा भी शामिल था। आजाद ने कांग्रेस से नाता तोड़कर 2022 में पार्टी बनाई थी।