पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों के बाद विस्फोटकों की संख्या बताने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा घिर गए हैं। हुआ यूं कि एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बाजवा ने पंजाब में 50 ग्रेनेड पहुंचने का दावा कर दिया। इस पर CM मान ने इसका सोर्स पूछा लिया और फिर बाजवा के खिलाफ इस मामले में मोहाली में FIR दर्ज कर ली गई। FIR दर्ज होने के बाद मोहाली पुलिस ने बाजवा को 14 अप्रैल की दोपहर 12 बजे थाने बुलाया, लेकिन FIR की कॉपी ऑनलाइन न मिलने पर वह सीधे मोहाली जिला कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर उनको FIR की कॉपी दे दी गई है। इस मामले में अब कांग्रेसियों ने 15 अप्रैल को चंडीगढ़ में प्रदर्शन का ऐलान किया है। जानिए क्या है पूरा विवाद,बाजवा ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा और कैसे बढ़ता चला गया विवाद… एक इंटरव्यू से ऐसे पैदा होता चला गया विवाद बाजवा का चैनल पर दावा-पंजाब में 50 ग्रेनेड आए
पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर ने 13 अप्रैल को 1 टीवी चैनल पर दावा किया कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए हैं। इनमें से 18 का उपयोग किया जा चुका है और 32 को राज्य भर में विस्फोटित किया जाना बाकी है। इंटरव्यू चलने से पहले इसका टीजर सामने आया। 14 अप्रैल को इसने विवाद खड़ा कर दिया और बाजवा पर मोहाली में FIR हो गई। इंटरव्यू सुन CM भगवंत मान ने मांगा सोर्स
कांग्रेस नेता के इंटरव्यू के बाद CM भगवंत मान ने करीब ढाई मिनट का वीडियो जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि बाजवा के पास यह इन्फॉर्मेशन आई थी? पाकिस्तान से उनके कौन से कनेक्शन हैं कि वहां के आतंकवादी सीधे उन्हें फोन कर बता रहे हैं? ये इन्फॉर्मेशन न स्टेट इंटेलिजेंस के पास है, न केंद्रीय एजेंसियों के पास। क्या वे इंतजार कर रहे थे कि बम फटें और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे? और अगर ये झूठ है तो क्या वो पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं? उनके पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई? इसका सोर्स बताएं नहीं तो एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद AAP विधायकों-मंत्रियों ने इसे मुद्दा बना लिया। दोपहर 12 बजे AIG काउंटर इंटेलिजेंस बाजवा से सोर्स पूछने पहुंचीं
14अप्रैल की दोपहर 12 बजे के करीब AIG काउंटर इंटेलिजेंस रवजोत ग्रेनेड पहुंचने की जानकारी का सोर्स पूछने प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित घर पहुंच गईं। वह करीब 15 मिनट तक वहां रुकीं। इसके बाद मीडिया से कहा कि बाजवा सहयोग नहीं कर रहे। सुबह विवाद, शाम को FIR
यह विवाद भी बड़ा दिलचस्प है। जैसे ही रविवार को शो से पहले उसका टीजर चलने लगा तो इस मामले का सरकार ने संज्ञान ले लिया। सोमवार सुबह AAP सरकार वर्सेज प्रताप सिंह बाजवा विवाद शुरू हुआ और शाम को मोहाली के थाने में पर्चा भी दर्ज हो गया। मोहाली के स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने ये कार्रवाई की है। बाजवा ने को थाने बुलाया, वो नहीं गए
FIR से पहले स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को थाने बुलाया, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद उनकी तरफ से वकील आया और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बाजवा की तरफ से एक दिन का समय मांगा। विवाद बढ़ा तो कांग्रेस नेता समर्थन में उतरे
कांग्रेस नेता पर FIR के बाद मुद्दा बढ़ा और कांग्रेसियों ने जगह-जगह प्रदर्शन शुरू किए तो प्रदेश मामलों के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी प्रताप सिंह बाजवा के साथ खड़ी है। जब से पंजाब में AAP सरकार आई है, अराजकता बढ़ गई है। कई जिलों में कांग्रेसियों का AAP के खिलाफ प्रदर्शन
दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी के विधायक और सांसद बाजवा के समर्थन में उतर आए। कई जिलों में प्रदर्शन किए गए। कांग्रेस ने सरकार की इस कार्रवाई को गलत बताया है। कांग्रेस नेताओं ने दोहराया कि पंजाब में शांति और सद्भाव के लिए खतरा वास्तविक और गंभीर है, जिसकी ओर बाजवा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है, जबकि सरकार ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने X पर पोस्ट कर लिखा, भगवंत मान साहब स्टेट को स्टेज न बनाएं। सांसद रंधावा बोले-पहले AAP लॉरेंस के जेल से इंटरव्यू का सोर्स बताए
वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने AAP सरकार को घेरते हुए पूछा कि पहले वह लॉरेंस का जेल के अंदर से लाइव इंटरव्यू का सोर्स बताए। क्या उस चैनल के एंकर से इस संबंध में सोर्स पूछा गया था? जब से AAP की सरकार आई, तब से अस्थिरता
भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा, जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से अस्थिरता बढ़ी है। धमाके, हत्या और कानून को तार-तार करने वाली अनेक घटनाएं पंजाब में आम हो गई हैं। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड होने की सूचना को सार्वजनिक किया और उल्टा उन पर ही FIR कर दी गई। सूचना कर्ता को सजा देने की परंपरा अच्छी नहीं है। बाजवा बोले- सोर्स नहीं बताऊंगा
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मैं पूरे पंजाब को बताना चाहता हूं कि मैं CLP नेता हूं। जिम्मेदार पद हूं। मैंने एक टीवी इंटरव्यू दिया था जो कि आज (14 अप्रैल) चला है। मुझे मेरे सोर्स ने जानकारी दी कि 50 बम पंजाब में आए। इनमें से एक अटैक मनोरंजन कालिया के घर हुआ है। ऐसे में मुझे अलर्ट रहना चाहिए। मैं आतंकवाद पीड़ित परिवार से संबंध रखता हूं। मैं अपना सोर्स नहीं बताऊंगा। मैं डरने वाला नहीं हूं। वड़िंग बोले-कल देखेंगे किसमें कितना दम
कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने तानाशाही की हद पार कर दी है। बाजवा पर FIR दर्ज करने के खिलाफ 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे पंजाब कांग्रेस भवन, चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। कल देखेंगे कि किसमें में कितना है दम। उन्होंने बताया कि बाजवा पर गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। हम सारे अपने नेता के साथ हैं। पंजाब कांग्रेस के नेता शमेशर सिंह दूलो ने कहा कि आप सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है।