राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) छोड़ रही है। बिहार के पटना में बोलते हुए पारस ने दावा किया कि 2014 से एक वफादार सहयोगी होने के बावजूद, पार्टी के दलित मूल के कारण लोकसभा चुनावों के दौरान उसके साथ अनुचित व्यवहार किया गया। यह घटनाक्रम बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले हुआ है। पढ़ें पूरी खबर… आज की अन्य बड़ी खबरें… हज सीजन से पहले सऊदी अरब के वीजा प्रतिबंध से चिंता बढ़ी, फारूक अब्दुल्ला की मांग- पीएम हस्तक्षेप करे सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के नागरिकों को अल्पकालिक वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सऊदी अरब के फैसले पर गहरी चिंता व्यक्त की है। फारूक अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले पर हस्तक्षेप करने की अपील की। अब्दुल्ला ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री से सऊदी अरब के नेताओं से बात करने और उनसे हज यात्रियों के हमारे कोटे में कटौती न करने का आग्रह करने की अपील करता हूं। यहां नौकरियों का भी सवाल है।” सऊदी अरब ने नए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी रोक लगा दी है, जिसमें व्यावसायिक यात्रा वीजा, ई-पर्यटक वीजा और पारिवारिक यात्रा वीजा शामिल हैं। इसका उद्देश्य आगामी हज यात्रा से पहले प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है। भारत के अलावा पाकिस्तान, मिस्र, बांग्लादेश, यमन, ट्यूनीशिया, मोरक्को, जॉर्डन, नाइजीरिया, अल्जीरिया, इंडोनेशिया, इराक, सूडान और लीबिया के वीजा पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली में वीजा के बिना रह रहे 15 विदेशी पकड़े गए, डिपोर्ट किया जाएगा दिल्ली पुलिस ने बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 नाइजीरियन, 2 बांग्लादेशी और 1 आइवरी कोस्ट का नागरिक शामिल है। यह कार्रवाई मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाके में की गई। पुलिस के मुताबिक, सभी विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। जांच के बाद इन्हें डिटेंशन सेंटर भेजा गया, जहां से आगे की प्रक्रिया के लिए FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) को सूचित किया गया। FRRO ने सभी को डिपोर्ट (देश से निकाला) करने का आदेश जारी किया है। पुलिस की यह कार्रवाई विदेशियों की निगरानी के तहत हुई है। मध्यप्रदेश के गुना में हिंदू संगठनों पर पुलिस का लाठीचार्ज मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जयंती पर निकाले जा रहे जुलूस पर हुए पथराव के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जब भीड़ बेकाबू होने लगी तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने कर्नलगंज क्षेत्र में दोबारा घुसने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। गुजरात के भरूच की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, राहत कार्य जारी गुजरात के भरूच जिले में सोमवार को एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। घटना जल एक्वा कंपनी के परिसर में हुई। आग की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य जारी है।अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना स्थल से मिली तस्वीरों में फैक्ट्री से काले धुएं का बड़ा गुबार निकलता देखा गया। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अधिक जानकारी का इंतजार है। मणिपुर में UNLF के दो उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और 21 लाख रुपए कैश मिले मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और 21 लाख रुपए कैश मिले है। अधिकारी ने बताया कि एक उग्रवादी के ठिकाने पर छापेमारी में पुलिस ने एक SMG कार्बाइन, एक 9 MM पिस्तौल, चार मैगजीन, एक हथगोला, 66 स्नाइपर राउंड और 69,000 रुपए नकद जब्त किए। रविवार को UNLF के एक अन्य कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह इंफाल और उसके आसपास के इलाकों में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। उसके पास से 21,50,000 रुपए मिले। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 1,800 करोड़ रुपए के 300 किलो ड्रग्स जब्त किए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने 12-13 अप्रैल को एक संयुक्त अभियान चलाया और 300 किलो से अधिक ड्रग्स जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग 1800 करोड़ रुपए है। यह अभियान काल्पनिक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास समुद्र में चलाया गया। संदिग्ध नाव ने ड्रग्स को समुद्र में फेंकने की कोशिश की और भागने के प्रयास में IMBLकी ओर भाग गई। आईसीजी पोत ने तुरंत अपनी समुद्री नाव टीम को फेंके गए ड्रग्स को बरामद करने के लिए भेजा और भागते हुए जहाज का पीछा भी किया। हालांकि, संदिग्ध नाव अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसने में कामयाब हो गई। जिससे भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार पीछा करना बंद करना पड़ा। आगे की कार्यवाही जारी है। पूरी खबर पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लैंडमाइन ब्लास्ट, एक अग्निवीर घायल जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार रात को एक लैंडमाइन विस्फोट में सेना का एक जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, सेना की रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान अग्निवीर विनोद कुमार एस गलती से लैंडमाइन पर पैर रख बैठे, जिससे धमाका हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को तुरंत इलाज के लिए 150 GH राजौरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि यह क्षेत्र संवेदनशील है और यहां पहले से ही लैंडमाइंस बिछाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। कुकी संगठनों ने मैतेई समुदाय की तीर्थयात्रा रोकने के लिए प्रदर्शन किया, कहा- इलाके में आने का अधिकार नहीं मणिपुर के चुराचांदपुर में थांगजिंग पहाड़ी पर कुकी-जो समुदाय ने मैतेई लोगों की सालाना तीर्थयात्रा रोकने के लिए रविवार को प्रदर्शन किया। इससे पहले कुकी-जो के कई संगठनों ने 13 अप्रैल को मैतेई समुदाय को थांगजिंग पहाड़ी पर चढ़ने के खिलाफ चेतावनी दी थी। संगठनों ने कहा है कि इस तरह के किसी भी कोशिश पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। वहीं, मैतेई हेरिटेज सोसाइटी ने कहा कि भारत सरकार को नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए। मैतेई लोगों को थांगजिंग हिल की तीर्थयात्रा छोड़ने की धमकी देना असंवैधानिक है। अधिकारियों ने कहा कि बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में मोइरांग और फोगाकचाई इखाई सहित कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तेलंगाना में आज से SC आरक्षण में वर्गीकरण लागू होगा, सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिल चुकी है तेलंगाना सरकार सोमवार यानी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती से अनुसूचित जाति वर्गीकरण अधिनियम लागू करने जा रहा है। तेलंगाना SC जातियों में क्लासिफिकेशन लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा। इसका उद्देश्य SC जातियों के लिए मौजूदा 15% आरक्षण को तर्कसंगत बनाना है। इसके लिए 59 अनुसूचित जातियों की उप-जातियों को पिछड़ेपन के आधार पर 3 समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में 15 सबसे पिछड़ी जातियां हैं। ये SC आबादी का 3.28% हैं। उन्हें 1% आरक्षण मिलेगा। दूसरे समूह में 18 जातियां हैं, जो 62.74% हैं। उन्हें 9% आरक्षण मिलेगा। तीसरे समूह में 26 अपेक्षाकृत बेहतर जातियां हैं। SC आबादी में इनकी हिस्सेदारी 33.96% है। उन्हें 5% आरक्षण मिलेगा।