तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने मदुरै के एक कॉलेज इवेंट में छात्रों से ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगवाया। इस पर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को मदुरै में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रवि ने अपने संबोधन के आखिर में छात्रों से जयकारा लगाने के लिए कहा। तमिलनाडु के गवर्नर का यह वीडियो के सामने आने के बाद सभी पार्टियों ने उनकी आलोचना की है। कहा जा रहा है कि तमिलनाडु राज्य समान स्कूल प्रणाली मंच (एसपीसीएसएस) ने उन पर संवैधानिक शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की है। वेलाचेरी से कांग्रेस विधायक जेएमएच हसन मौलाना ने कहा कि आरएन रवि संवैधानिक पद पर हैं। उन्हें ऐसे काम शोभा नहीं देते। रवि किसी धार्मिक नेता की तरह बोल रहे हैं। वे आरएसएस और भाजपा के प्रचार मास्टर बन गए हैं। SPCSS ने कहा- सिलेबस से अनभिज्ञ हैं गवर्नर तमिलनाडु राज्य समान स्कूल प्रणाली मंच ने राज्यपाल रवि पर तमिलनाडु के शैक्षणिक ढांचे और सांस्कृतिक संदर्भ के बारे में अनभिज्ञ रहने का भी आरोप लगाया। मंच ने कहा- राज्यपाल रवि तमिलनाडु के स्कूलों और कॉलेजों में अपनाए जाने वाले पाठ्यक्रम और सिलेबस से अनजान हैं। अपनी अज्ञानता और अहंकार के कारण वह शांति भंग करने और एक समूह को दूसरे के खिलाफ भड़काने के उद्देश्य से गलत विचारों का प्रचार कर रहे हैं। जयघोष करवाने पर गवर्नर के खिलाफ किसने क्या कहा… यह देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है। राज्यपाल बार-बार संविधान का उल्लंघन क्यों करना चाहते हैं? उन्होंने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया है? वह आरएसएस के प्रवक्ता हैं। हम जानते हैं कि उन्होंने देश के संघीय सिद्धांतों का उल्लंघन कैसे किया और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें उनकी जगह कैसे दिखाई है। – डीएमके प्रवक्ता धरणीधरन अक्सर विवादों में रहते हैं गवर्नर आरएन रवि ———————————————————– तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हिंदू तिलक पर तमिलनाडु मंत्री का अश्लील कमेंट: DMK ने पोनमुडी को पार्टी पद से हटाया, कनिमोझी ने कहा- अश्लील टिप्पणी स्वीकार नहीं तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी का आपत्तिजनक बयान सामने आया है। पोनमुडी ने हिंदू तिलक पर कमेंट किया है। पोनमुडी का यह बयान वायरल हो रहा है। इसके चलते उनकी पार्टी DMK ने उन्हें उपमहासचिव पद से हटा दिया है। हालांकि एक दिन बाद पोनमुडी ने अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है। मुझे खेद है कि मेरे भाषण ने कई लोगों को ठेस पहुंचाई और उनके लिए शर्मनाक स्थिति पैदा की। मैं एक बार फिर उन सभी से दिल से माफी मांगता हूं, जिन्हें मेरे शब्दों से ठेस पहुंची है। पढ़ें पूरी खबर…