राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई एयरपोर्ट से एक यात्री को गिरफ्तार किया है, उसके पास से 6.3 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ है। यात्री ने सोने को अपने जूतों में छिपा रखा था। अधिकारियों ने एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। वह सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा था। यात्री बैंकॉक से सोना लेकर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट आया था। तलाशी के दौरान उसके जूतों में 6.3 करोड़ रुपए की 6.7 किलो तस्करी किया गया सोना मिला। आज की अन्य बड़ी खबरें… उड़ीसा में न्यायालय ले जाते समय भागने की कोशिश, पुलिस फायरिंग में दुष्कर्म के दोनों आरोपी घायल उड़ीसा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार को कोर्ट ले जाते समय पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गए। घटना झारसुगुड़ा जिले की है। आरोपियों की पहचान शेख आसिफ और अभिषेक बारिक के रूप में हुई है। संबलपुर IG हिमांशु लाल ने बताया कि पुलिस जब दोनों को कोर्ट ले जा रही थी, तभी उन्होंने पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की और भागने लगे। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच जारी है।