मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के 22 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है। इसमें नॉर्थ ईस्ट के राज्यों असम, मेघालय,अरुणाचल सहित अन्य में तेज बारिश का अनुमान है। आज किसी भी राज्य में हीट वेव का अलर्ट नहीं है। मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल तक तेज गर्मी और लू का अलर्ट नहीं है। आज 31 जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है, जो अगले 4 दिन तक बनी रहेगी। 3 जिलों में ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में धूलभरी आंधी चलेगी। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया है। इसका असर अगले दो से तीन दिनों तक रहेगा। जयपुर में बिजली,बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण शुक्रवार को 15 से अधिक उड़ानें डायवर्ट की गईं। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में आज बारिश हो सकती है। कुल्लू जिले और शिमला के रामपुर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-305 पूरी तरह बंद हो गया है। इस हाईवे पर मंगलौर में बना पुल बीती रात तीन बजे टूट गया। बिहार के 3 जिलों में किशनगंज, अररिया और पूर्णिया शामिल हैं। 9 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान खुले में न निकलने की चेतावनी दी गई है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल… उत्तर भारत:- दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब पूर्वी भारत:- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा पश्चिमी भारत:- महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश दक्षिण भारत:- तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल पूर्वोत्तर भारत:- असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश पहाड़ी क्षेत्र:- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर अब राज्यों के मौसम का हाल… एमपी में 4 दिन लू का अलर्ट नहीं: 31 जिलों में आज बारिश; 5 जिलों में ओले भी गिरेंगे मध्यप्रदेश में 15 अप्रैल तक तेज गर्मी और लू का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन बारिश, ओले, आंधी और गरज-चमक की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को ग्वालियर समेत कई शहरों में बारिश हुई, जबकि भोपाल में बादल छाए रहे। जिससे दिन के पारे में गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के 3 जिलों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट:50KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा बिहार में आज यानी शनिवार को 3 जिलों में भारी बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। इसमें किशनगंज, अररिया और पूर्णिया शामिल हैं। वहीं, 9 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 15 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में बारिश के बाद तापमान 6.5 डिग्री गिरा:दिल्ली में मौसम बिगड़ने से अमृतसर में उतरी 7 फ्लाइटें पंजाब में 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, देर रात दिल्ली में मौसम खराब होने के बाद कई फ्लाइट्स को अमृतसर डायवर्ट किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट:कल BJP का पंडाल गिरा, मंत्री का टेंट उड़ा हरियाणा के 18 जिलों में शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के बाद लौटी ठंड:कई शहरों का पारा 11 डिग्री तक गिरा, आज 8 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम आज सुबह से ही खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन जिले के कई क्षेत्रों में आज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…