हरियाणा के 18 जिलों में शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है। इससे पहले शुक्रवार को हिसार में आंधी में BJP की रैली के लिए लगाया गया पंडाल टूटकर गिर गया। यहां 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। चरखी दादरी में मंत्री कृष्णलाल पंवार के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ गया। गुरुग्राम में साइनेज बोर्ड के नीचे गाड़ी दब गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। वहीं, झज्जर में आंधी में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। उधर, सिरसा, जींद और सोनीपत में बारिश की वजह से अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद के जाखल और नगला गांव में बिजली गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। करनाल में आंधी की वजह से बिजली का खंभा टूट गया। मधुबन के पास फॉक्सवैगन कार शोरूम की दीवार गिरने की वजह से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हिसार में BJP का पंडाल गिरने की 2 PHOTOS चरखी दादरी में मंत्री पंवार के कार्यक्रम में टेंट उड़ने की 2 PHOTOS अब सिलसिलेवार जिलों में बारिश आंधी से हुए नुकसान की तस्वीरें देखिए… 1. झज्जर 2. गुरुग्राम 3. हिसार 4. सिरसा 5. फतेहाबाद 6. जींद 7. सोनीपत 8. करनाल अब ग्राफिक्स में जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब में बारिश के बाद तापमान 6.5 डिग्री गिरा:दिल्ली में मौसम बिगड़ने से अमृतसर में उतरी 7 फ्लाइटें; 16 से लू का अलर्ट पंजाब में 24 घंटों के दौरान मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया। कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जिलों में बारिश भी देखने को मिली। राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 6.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में आज भी बारिश के आसार:कई शहरों का तापमान गिरा; ऊना सबसे गर्म रहा, धर्मशाला में 37 मिलीमीटर बारिश हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आज भी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों में आज बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…