मध्यप्रदेश के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर से वापसी के दौरान करीब एक घंटे लेट हो गए। दिल्ली के पालम वायुसेना लैंडिंग क्षेत्र में बारिश के चलते उनके विमान को ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से क्लीयरेंस नहीं मिला। जिसके चलते उनका विमान करीब एक घंटे से भी ज्यादा देरी से उड़ान भर सका। मध्यप्रदेश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बोले- दिल्ली के पालम का वातावरण अच्छा नहीं था। इसलिए विलंब हुआ है। प्रधानमंत्री जी की बहुत अच्छी यात्रा हुई है। हम लोगों को उनका अभिनंदन और स्वागत करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अशोकनगर के आनंदपुर धाम पहुंचे थे। इसके लिए वे दोपहर करीब 2 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अशोकनगर जिले के लिए रवाना हुए। अशोकनगर के आनंदपुर धाम में पूजा अर्चना और सत्संग में शामिल हुए। इसके बाद शाम करीब 6.15 बजे अशोकनगर से वायु सेना के हेलिकॉप्टर से ग्वालियर महाराजपुरा एयरबेस पहुंचे। 15 मिनट विमान में इंतजार, फिर बाहर आए
विशेष विमान में बैठने से पहले प्रधानमंत्री मोदी से जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भरत सिंह कुशवाह सहित मध्य प्रदेश के डीजीपी और अन्य ने मुलाकात की। पीएम मोदी ग्वालियर एयरबेस पर सभी से पांच मिनट की सौजन्य भेंट के बाद विशेष विमान में सवार हो गए। लेकिन दिल्ली स्थित पालम वायुसेना लैंडिंग क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण प्रधानमंत्री के प्लेन को क्लीयरेंस नहीं मिला। लगभग 15 मिनट प्लेन में क्लियरेंस का इंतजार करने के बाद PM मोदी प्लेन से बाहर आये और ग्रीन रूम में समय बिताया। करीब 7:30 बजे ग्वालियर से भरी उड़ान
इस दौरान मौसम वैज्ञानिकों को मौसम की जानकारी जुटाने के साथ ही पालम एयरवेज पर क्लियरेंस को लेकर पल-पल का अपडेट अधिकारियों के द्वारा लिया जाता रहा था। जब पीएम मोदी के विमान को क्लीयरेंस मिला तो वह लगभग 7:30 बजे ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भर सके। इस तरह खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी को ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन पर लगभग 1 घंटे से ज्यादा समय बिताना पड़ा। ये खबर भी पढ़ें – मोदी बोले-युद्ध, संघर्ष, मानवीय मूल्यों से जुड़ी चिंताएं हमारे सामने प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया में भौतिक उन्नति के बीच मानवता के लिए युद्ध, संघर्ष और मानवीय मूल्यों से जुड़ी कई चिंताएं हमारे सामने हैं। इनका समाधान अद्वैत के विचार में मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को मध्यप्रदेश के अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित श्री आनंदपुर धाम पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें