दिल्ली में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पश्चिम विहार वेस्ट थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक नगर की है। बदमाशों ने कार को निशाना बनाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार दलाल के परिजनों ने बताया कि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी, वो गाड़ी लेकर रोजाना जिम जाता था। शुक्रवार सुबह भी वो जिम जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल से एक दर्जन गोलियों के खाली खोखे मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की आशंका जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है, लेकिन शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरे तलाश रही है। नई दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में युवक को गोली मारी, गंभीर घायल उधर, नई दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में गुरुवार रात अज्ञात हमलावरों ने 25 वर्षीय युवक मेहराज को गोली मार दी। घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी रात 10 बजे डायलपुर थाने को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अतीक अहमद ने बताया कि उसके बेटे को गली नंबर 15 में गोली मारी गई। एसीपी गोकलपुरी, SHO डायलपुर, क्राइम टीम और FSL की टीम ने मौके की जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच जारी है। ——————————– क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… मुरैना के अंबाह में फायरिंग, तीन घायल, एक की मौत:पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों ने चलाई गोलियां मुरैना के अंबाह क्षेत्र के पिनाहट रोड पर 9 अप्रैल को मिडेला तिराहे पर दो पक्षों में गोली चल गई। इस घटना में एक व्यक्ति अजय तोमर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुल तीन गंभीर रूप से घायल हुए है जिनमें दूसरे पक्ष के दो लोग भी शामिल हैं। एक दुकानदार की जांघ में गोली लगी है। हमले के पीछे दोनों पक्षों के लोगों के बीच पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…