प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल को हिसार रैली में अब सरकारी टीचर खाना नहीं बांटेंगे। प्रशासन ने खाना गिनकर उसे आगे भेजने के लिए सरकारी टीचरों की ड्यूटी लगा दी है। दैनिक भास्कर ने शुक्रवार सुबह ही इसका खुलासा किया। जिसके बाद टीचर्स को इस ड्यूटी से हटा दिया गया है। पंचायत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षा विभाग की जगह अब पंचायत विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उनकी ड्यूटी खाने के पैकेट की गिनती करने और फिर उसे गाड़ियों में रखने की होगी। पहले यह जिम्मेदारी टीचर्स को दी गई थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से रैली में कोई काम नहीं लिया जाएगा। उनकी जगह पंचायत विभाग के कर्मचारी काम करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी 14 अप्रेल को हिसार एयरपोर्ट क उद्घाटन करेंगे। वह हिसार से अयोध्या के लिए प्लेन को झंडी दिखाएंगे। इसके बाद एयरपोर्ट ग्राउंड पर रैली को संबोधित करेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए 1800 रोडवेज व प्राइवेट बसें लगाई गई हैं, जो गांव-गांव जाकर लोगों को लाएंगी। रैली में 30 हजार खाने के पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। खाना बांटने के लिए टीचरों की ड्यूटी लगाने का लेटर… पहले 30 हजार पैकेट बंटवाने के लिए डीईओ को पत्र लिखा था बता दें खाने के 30 हजार पैकेट बांटने के लिए हिसार के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र लिखा गया है। जिसमें TGT और PGT टीचरों की खाना वितरण में ड्यूटी लगाने को कहा गया था। इसमें एक टीचर को 5 से 10 हजार पैकेट बांटने की जिम्मेदारी दी है। हालांकि इसको लेकर विरोध भी शुरू हो गया था। हरियाणा स्कूल शिक्षक संघ ने इसको लेकर 16 अप्रैल को हिसार मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टीचरों की ड्यूटी सिर्फ खाने के पैकेट गिनने की थी, उसे बांटने के लिए अन्य कर्मचारी लगाए हुए हैं। मोदी की रैली के लिए भव्य पंडाल लगाया जा रहा
प्रधानमंत्री की एयरपोर्ट ग्राउंड पर होने वाली रैली के लिए करीब 1 सप्ताह से लगातार कार्य चल रहा है। फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले की ईवेंट कंपनी को ही हिसार में व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। रैली के लिए साढ़े 3 लाख स्क्वायर फीट में पंडाल लगाया जा रहा है। रैली में एंट्री के लिए 15 अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं । हर सेक्टर में 4 एंट्री गेट हैं, यानि 60 एंट्री गेट अकेले पब्लिक के लिए बनाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर पूरे हिसार शहर को सजाया जा रहा है। सड़कों की टारिंग की जा रही है। वाल पेंटिंग, फुटपाथ पर रंग रोगन, चौक-चौराहों पर सजावट की जा रही है। पीएम की एंट्री स्टेज के साथ एयरपोर्ट की तरफ से होगी
PM मोदी अपने विशेष विमान से हिसार एयरपोर्ट आएंगे। यहां से गाड़ियों के काफिले में वह एयरपोर्ट ग्राउंड में आएंगे। ग्राउंड में पीएम के मंच के साथ एयरपोर्ट की तरफ से ही उनकी एंट्री होगी, जबकि रैली में आने वाले वीवीआईपी के लिए अलग से एंट्री पॉइंट बनाया गया है। स्टेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 15 कुर्सियां लगाई जाएंगी। मंच पर कौन-कौन बैठेगा ये अभी फाइनल नहीं हुआ है। 11 जिलों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे
500 कर्मचारी दिन रात रैली की तैयारी में लगे हुए हैं। इस रैली में 11 जिलों से भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके अलावा 15 हजार से ज्यादा कुर्सियां पंडाल में लगाई गई हैं। वाटरप्रूफ जर्मन टेंट से रैली एरिया को पूरी तरह कवर किया जा रहा है। वहीं हिसार एयरपोर्ट के आसपास के 2 हजार मीटर के क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने इस जोन में किसी प्रकार की कोई फ्लाइंग करने पर पाबंदी लगा दी है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान प्रभु बोले- ये तुगलकी फरमान
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रधान प्रभु सिंह का कहना है कि यह सरकार का तुगलकी फरमान है कि शिक्षक सरकार की रैली में खाने के पैकेट वितरित करेंगे। ऐसे तुगलकी फरमानों का सख्ती से विरोध किया जाना चाहिए। अगर अब भी नहीं जागे तो पूरा शिक्षक वर्ग दोबारा सत्ता, अधिकारियों व विभाग में बेगार करेगा। संघ ऐसे फरमानों का कड़ा विरोध करता है और मांग करता है कि शिक्षक को केवल स्कूल में पढ़ाने दिया जाए। ऐसे तुगलकी फरमानों के विरोध में संघ 16 अप्रैल को शाम 3 से 5 बजे जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन देंगे। एयरपोर्ट से फ्लाइट का शेड्यूल, किराया जानने को 2 इन्फोग्राफिक्स देखें…