गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस को लाल किला और जामा मस्जिद को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक बम होने की खबर सुबह 9.03 बजे मिली। इसके बाद टीमें तुरंत दोनों जगह पहुंच गईं। चेकिंग के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और कॉल को फर्जी निकला। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु में PMK संस्थापक रामदास ने पार्टी की कमान संभाली, मौजूदा अध्यक्ष को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया तमिलनाडु में पट्टाली मक्कल काची (PMK) पार्टी के के संस्थापक डॉ एस रामदास ने गुरुवार को पार्टी की कमान संभालने की घोषणा की। पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष और उनके बेटे अंबुमणि को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।।रामदास ने कहा कि यह फेरबदल 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अंबुमणि मानद अध्यक्ष होंगे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारत-पाक की आज मीटिंग, सीजफायर और सीमा तनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा संभव जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के चाकन दा बाग इलाके में आज भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच फ्लैग मीटिंग होगी। मीटिंग का मुख्य मुद्दा पाकिस्तान की ओर से हाल ही में की गई घुसपैठ की कोशिश का होगा। इसके अलावा, सीमा तनाव, सीजफायर उल्लंघन, IED प्लांटिंग और जासूसी कैमरे लगाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दिल्ली में आज से आयुष्मान भारत योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा दिल्ली में आज से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अब दिल्ली के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सालाना ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। 5 अप्रैल को केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच एमओयू साइन होने के बाद दिल्ली इस योजना को लागू करने वाला देश का 35वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। पहले चरण में रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। इसके लिए आधार और अन्य पहचान पत्र जरूरी होंगे। पूरी तरह सोलर एनर्जी से चलेगी दिल्ली की विधानसभा; 60 दिनों में पैनल इंस्टॉल होंगे दिल्ली विधानसभा देश की पहली पूरी तरह सोलर पॉवर पर चलने वाली विधानसभा बनने जा रही है। बुधवार को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि विधानसभा की छत पर 500 KW की नई सोलर यूनिट लगेगी, जो 60 दिन में तैयार होगी। इससे हर महीने सरकार का ₹15 लाख तक बिजली बिल बचेगा और 10% अधिक बिजली भी पैदा होगी।