जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रामनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले जोफर गांव में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी) और अन्य सुरक्षा बलों की जॉइंट टीम तलाशी अभियान चला रही थी, इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली की भाजपा सरकार ने AAP सरकार के दौरान हुई 177 राजनीतिक नियुक्तियां रद्द की दिल्ली में बीजेपी सरकार ने आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से 177 पदों पर की गई नियुक्ति को रद्द कर दिया है। ये नियुक्तियां AAP ने दिल्ली जल बोर्ड, हज कमेटी, पंजाबी अकादमी, हिंदी अकादमी जैसी 17 सरकारी संस्थाओं में की थी। इनमें कई विधायक, पूर्व विधायक और नेताओं के रिश्तेदार शामिल थे। बीजेपी का कहना है कि ये सभी राजनीतिक फायदा पाने के लिए किए गए थे। पुणे में सिलेंडर फटा, पिता और बेटे की मौत महाराष्ट्र के पुणे शहर के वारजे इलाके में बुधवार देर रात गैस सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों झुलस चुके थे। फायर विभाग के अधिकारियों ने कहा- सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे, तो दोनों बुरी तरह झुलसे हुए मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुरदासपुर में चौतरा BSF पोस्ट के पास ब्लास्ट, ड्यूटी पर तैनात जवान जख्मी पंजाब के गुरदासपुर में बीओपी चौतरा बॉर्डर के पास कंटीली तारों के पार हुए एक संदिग्ध ब्लास्ट में बीएसएफ का जवान जख्मी हुआ है। गुरदासपुर के बीएसएफ सेक्टर के पास ये संदिग्ध घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर जांच के लिए बीएसएफ के अधिकारी पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बीएसएफ की चौतरा बीओपी के जवान कंटीली तार के पास ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक विस्फोट हुआ और बीएसएफ जवान का पैर जख्मी हो गया। घटना की खबर सुनकर बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। घायल जवान को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम नवमी यात्रा में नियम तोड़ने पर हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह पर केस दर्ज हैदराबाद में राम नवमी शोभा यात्रा के दौरान नियम तोड़ने के आरोप में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर केस दर्ज हुआ है। यह केस मंगलहाट थाने में दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि राजा सिंह ने यात्रा में लाउडस्पीकर और डीजे के इस्तेमाल पर रोक के आदेश नहीं माने और पुलिस को धमकाया भी। टी राजा ने पुलिस कमिश्नर पर हिंदू त्योहारों पर रोक लगाने का आरोप लगाया। यह यात्रा 6 अप्रैल को धूलपेट के मंदिर से सुल्तान बाजार तक निकाली गई थी। इसके अलावा, राजा सिंह ने 2013 के दिलसुखनगर ब्लास्ट केस में दोषियों को फांसी की सजा बरकरार रखने के लिए हाई कोर्ट के फैसले की तारीफ की। मणिपुर में ड्रग माफिया ने एनपीपी विधायक पर हमला किया, प्लान बनाकर हत्या की कोशिश का आरोप मणिपुर के क्षेत्रिगाओ से एनपीपी विधायक नुरुल हसन पर 5 अप्रैल को ड्रग तस्करों ने हमला किया। विधायक ने इसे जानलेवा साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि करीब 100 लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया, हाथ पकड़ा और गला दबाने की कोशिश की। यह हमला तब हुआ जब वे अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। हसन ने बताया कि हमलावरों ने गोली भी चलाई और पत्थर फेंके। एक हमलावर ने उनके माथे पर पिस्टल भी तानी। सुरक्षा कर्मियों ने ब्लैंक फायर कर विधायक को सुरक्षित निकाला। विधायक ने बताया कि यह हमला पहले से योजना बनाकर किया गया था और इसमें मोहम्मद अजमल के नेतृत्व वाले गैंग का हाथ है। पीएम मोदी विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, नवकार महामंत्र का जाप किया जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) अहमदाबाद एवं जैन समाज की ओर से आज (9 अप्रैल) दुनिया के 108 से अधिक देशों में ‘विश्व नवकार महामंत्र’ दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस मौके पर पीएम ने नवकार महामंत्र का जाप किया। इधर, गुजरात के अहमदाबाद के जीएमडीसी मैदान में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात सहित पूरे भारत में जैन समाज की ओर से नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीकेज; पुलिस लाइन को खाली कराया गया मध्य प्रदेश के रतलाम के जावरा में मंगलवार रात आंटिया चौराहे पर स्थित पोरवाल आइस फैक्ट्री में एक टैंक से अमोनिया गैस लीकेज हो गई। फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह डर के मारे भाग गए। फैक्ट्री के पास पुलिस लाइन में जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों टहल रहे थे तो उन्हें इस बारे में पता चला। उनकी आंखों में आंसू आने लगे और जलन होने लगी। सीएसपी के माता-पिता व भाई को भी इसका असर हुआ। तुरंत पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचना दी। आसपास के क्षेत्र खाली करवाने पड़े। पूरी खबर पढ़ें… केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधार वेरिफिकेशन का नया ऐप लॉन्च किया केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नया आधार ऐप लॉन्च किया, जिससे आधार वेरिफिकेशन अब UPI पेमेंट जितना आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप से अब यूजर सिर्फ एक टैप में जरूरी जानकारी साझा कर सकेंगे और अपनी प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल रख सकेंगे। अब होटल, दुकान या यात्रा के दौरान आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी। ऐप में डाटा तभी शेयर होगा जब यूजर खुद इसकी मंजूरी देगा। वैष्णव ने कहा कि नया आधार ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और इससे आधार डाटा के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा।