छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू गांव बसाने पर कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा है कि अगर देश का संविधान धर्म के आधार पर गांव बसाने की अनुमति देता है, तो मुझे भी मुस्लिम, ईसाई और सिख ग्राम बसाने की अनुमति दी जाए। हफीज ने शास्त्री के ट्वीट को टैग करते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से यह मांग की है। शास्त्री ने इस ट्वीट में कहा था कि बागेश्वर धाम में देश का पहला हिंदू गांव बनेगा, जिसकी आधारशिला रखी जा चुकी है। बागेश्वर धाम गढ़ा में बनने वाले इस हिंदू ग्राम में करीब एक हजार परिवारों को बसाया जाएगा। रामेश्वर बोले- देश का विभाजन स्वीकार नहीं
अब्बास की इस मांग पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- देश का विभाजन पहले भी स्वीकार नहीं था, न अब है। अब पाकिस्तान की बात करने वालों को कुचल दिया जाएगा। जमीन के दस फीट नीचे दफना दिया जाएगा। विधायक ने कहा- किसी को डरने की जरूरत नहीं
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- कांग्रेसियों के पाक इरादों ने ही पाकिस्तान बना दिया था। अब जिन्ना की औलादें पाकिस्तान की बात करेंगी तो वे हिन्दुस्तान ही नहीं, दुनिया के किसी देश में पैदा नहीं होंगी। उन्होंने कहा- कांग्रेस पागल हो गई है। हिंदू गांव की परिकल्पना यह है कि सभी सुरक्षित रहें। बहन-बेटियां स्वतंत्रता से घूम सकें। पाप मत करो। बेटियों को मत छेड़ो। तिरंगे का अपमान मत करो। सेना पर पत्थर मत फेंको। फिर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर ऐसा किया गया तो छोड़ा नहीं जाएगा। शास्त्री ने रखी है हिंदू गांव की आधारशिला
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को हिंदू गांव का भूमिपूजन किया था। यह गांव छतरपुर के गढ़ा में ही बसाया जाएगा। शास्त्री ने बताया था- हिंदू ग्राम में 1000 परिवार रहेंगे। जिस भूमि पर हम बैठे हैं, इसके आसपास 1000 मकानों का निर्माण होगा। जमीन बागेश्वर धाम जन सेवा समिति से दी जाएगी। निर्माण की जिम्मेदारी बागेश्वर धाम के सभी सेवादारों की रहेगी। भूमिपूजन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था- हिंदू राष्ट्र का सपना हिंदू घर से शुरू होता है। पहले परिवार, समाज और ग्राम हिंदू बनेंगे। फिर हिंदू तहसील, जिला और राज्य की स्थापना होगी। इसके बाद हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना पूरी होगी। धीरेंद्र शास्त्री संत हैं, बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हैं: नायक
कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा है कि हिंदू ग्राम बनाना है तो बहुत सरल है, परेशान क्यों हो रहे हैं, पीएम के पास चले जाएं। बीजेपी से संविधान में संशोधन करवाकर लोकसभा में पारित करवा दें। नरेटिव सेट करने के लिए बीजेपी ने इनको अपना नया पैना और धारदार साम्प्रदायिक हथियार बना दिया है। कभी ऋतंभरा, कभी उमा भारती, अब नए औजार हैं शास्त्री। ये बीजेपी की कार्यकर्ता के रूप में काम न करें। उनकी प्रतिष्ठा है। अपनी प्रतिष्ठा धूमिल होने से बचाएं। धीरेंद्र शास्त्री संत हैं, बीजेपी के कार्यकर्ता नहीं हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदू राष्ट्र से पहले कट्टर हिंदू बनाएंगे छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अब देशभर में हिंदू क्रांति अभियान चलाएंगे। मंगलवार को एक वीडियो में उन्होंने कहा- हिंदू राष्ट्र बनाने से पहले हर घर और गांव-गांव में कट्टर हिंदू बनाने का काम शुरू होगा। अभियान इसी महीने से शुरू होगा। इस काम के लिए बागेश्वर धाम से टीमें रवाना हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर…