मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के चार जिलों से 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं। इंफाल वेस्ट के लांगथबल कुंजा से PREPAK के दो सदस्य और पोटसंगबम से KYKL का एक उग्रवादी पकड़ा गया। थोउबाल जिले के यूनिंगखोंग से KYKL (SOREPA) का एक उग्रवादी भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इंफाल ईस्ट से PLA और KCP (City Meitei) के दो सदस्य, बिष्णुपुर जिले के मोइरंग खुनौ से KCP (PWG) का एक उग्रवादी और KCP (Noyon) व UPPK के कुल चार सदस्य गिरफ्तार किए गए। एक उग्रवादी के पास से पिस्टल और गोलियां भी बरामद की गई हैं। जांच जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के हिंगोली में मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर कुएं में गिरा, 8 की मौत महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के आलेगांव शिवरा गांव में गुरुवार सुबह मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। शवों की तलाश और बचाव कार्य जारी है। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। ट्रैक्टर जैसे ही हिंगोली-नांदेड़ सीमा के पास आलेगांव शिवरा पहुंचा, चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से हट गया और वाहन कुएं में जा गिरा। एक पुरुष और दो महिलाएं किसी तरह बच निकलीं, लेकिन बाकी 8 लोग डूब गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं। तमिलनाडु और केरल में गोकुलम चिट फंड के ठिकानों पर ED की छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तमिलनाडु और केरल में गोकुलम चिट फंड कंपनियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है। गोकुलम चिट फंड कंपनी के मालिक ए.एम. गोपालन, जिन्हें आमतौर पर गोकुलम गोपालन के नाम से जाना जाता है। उनकी कंपनी Sree Gokulam Chits के दफ्तर तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में हैं। 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की जेल, POSCO एक्ट के तहत सुनाया फैसला महाराष्ट्र के ठाणे जिले की स्पेशल कोर्ट ने 2021 में 13 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की कारावास की सजा सुनाई है। जस्टिस डीएस देशमुख ने गुरुवार को आरोपी को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POSCO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दोषी पाया। जस्टिस देशमुख ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई तथा उस पर 20,000 रुपए का जुर्माना लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, कहा – वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है। अभिनेता-फिल्म निर्माता का शुक्रवार को 87 वर्ष की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ । वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनके देशभक्ति और जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।’ मुंबई के फीनिक्स मॉल में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई मुंबई के फीनिक्स मॉल के छत पर गुरुवार रात आग लग गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, LBS रोड पर कुर्ला फायर स्टेशन के सामने स्थित फीनिक्स मॉल की छत पर लेवल-1 आग लगी थी। कोई हताहत नहीं हुई है। आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। मॉल को खाली करवाकर वेंटिलेशन का प्रोसेस किया गया।