बेंगलुरु में बिहार की महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात केआर पुरम रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात करीब डेढ़ बजे की है। 19 साल की पीड़िता बिहार के बांका जिले की रहने वाली है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, महिला केरल से बेंगलुरु आई थी। उसे लेने उसका भाई आया था। इसी बीच खाना खाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशन से बाहर आए, तभी ये वारदात हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी कर्नाटक के रहनेवाले हैं और पेशे से ऑटो ड्राइवर हैं। एक ने भाई को पीटा, दूसरे ने बहन को खींचा दर्ज FIR के मुताबिक, लड़की बिहार के बांका वापस जाना चाहती थी। एक अप्रैल को उसने केरल के एर्नाकुलम से ट्रेन लिया। वही से बेंगलुरु में रहनेवाले अपने भाई को फोन किया। उसने केआरपुरम स्टेशन पर उतरने को कहा। लड़की ने कहा- ‘मैं 2 अप्रैल की रात करीब एक बजे वहां पहुंची। मुझे लेने मेरा भाई आया था। दोनों भाई-बहन खाना खाने महादेवपुरा जा रहे थे।’ पीड़िता ने बताया- लड़की की चीख सुनकर लोग जुटे रेप के बाद पीड़िता मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग इक्ट्ठा हो गए। तब आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी, इसी बीच दूसरा आरोपी भाग गया। लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी कर्नाटक के रहने वाले हैं पुलिस उपायुक्त शिवकुमार ने बताया कि, ‘2 अप्रैल को एक महिला और उसका भाई बेंगलुरु के बाहरी रिंग रोड के महादेवपुर पुलिस स्टेशन की सीमा के बाहरी इलाके में खाने के लिए एक होटल में जा रहे थे। तब दो ऑटो रिक्शा चालकों ने उन पर हमला किया और कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया। आरोपियों की पहचान आशिफ और सैयद मुसहर के रूप में की गई है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कर्नाटक के कौलार के रहने वाले हैं।’ डिप्टी कमीशन के मुताबिक, ‘आशिफ ने लड़की के साथ रेप किया, वहीं सैयद ने उसके भाई के साथ मारपीट की। दोनों आरोपियों को वारदात के 15 मिनट के अंदर पकड़ा गया। महादेवपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 126 (2), 351 (2), 351 (3), 352, 64, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। मां बोली- बेटी ने फोन कर बताया, पुलिस कस्टडी में हूं पीड़िता बांका के फुल्ली डूमर प्रखंड के खेसर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वो आदिवासी समाज की है। पीड़िता की मां ने बताया, ‘6 महीने पहले मेरी बेटी अपनी 2 सहेली के साथ काम की तलाश में केरल गई थी। रास्ते में दोनों सहेली अलग हो गई। फिर कुछ दिन पहले ही दोनों वापस गांव लौट आई। मेरी बेटी भी लौटने की तैयारी में थी, तभी रास्ते में यह घटना घट गई। ‘सुबह बेटी ने घर फोन कर बताया कि वह पुलिस कस्टडी में है। इसके बाद कॉल कट गया। दोबारा कॉल करने पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। ग्रामीण बोला- पीड़िता का दिव्यांग भाई गांव में ही है वहीं, एक ग्रामीण का कहना है, युवती ने एक युवक को घर बुलाया था। फिर गांव की दो और लड़कियों को बहला-फुसलाकर बेंगलुरु ले गई। वे दोनों लड़कियां लौट आईं, लेकिन युवती नहीं लौटी। मां को ये जानकारी नहीं है कि दो लड़कियां कौन थी।’ ‘बेंगलुरु पुलिस को लड़की ने बताया कि उसके साथ जो युवक था, वह उसका भाई है। दोनों के साथ मारपीट की गई, लेकिन पीड़िता का दिव्यांग भाई गांव में ही है। इससे साफ है कि युवक उसका भाई नहीं था।’ इधर, खेसर थानाध्यक्ष बलवीर बिलक्षण का कहना है कि इस घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ————————————————- इसे भी पढ़िए…. महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया:पीड़िता बोली- मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर किया गंदा काम, गांव के ही हैं आरोपी भागलपुर में 43 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र की है, जहां महिला के साथ गांव के ही तीन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का कहना है कि ‘घर में किराना दुकान है। 19 मार्च की रात 9 बजे दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान रा3 लोग आए और जबरदस्ती घर के अंदर ले गए। हाथ बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद मेरे साथ गंदा काम किया। पूरी खबर पढ़ें।