रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र में पति को पेड़ से बांधकर महिला से गैंगरेप करने वाले 8 दोषियों को रीवा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ एक दोषी को 2 लाख 31 हजार और बाकी सभी पर 2 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर सजा की अवधि एक साल बढ़ जाएगी। घटना 21 अक्टूबर 2024 की है। पीड़ित दंपती भैरव बाबा मंदिर के दर्शन करने पहुंचा था। मंदिर से कुछ दूरी पर शराब के नशे में धुत आठ युवकों ने पहले पति को बंधक बनाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद, पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर गुढ़ थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। फास्ट ट्रैक कोर्ट में 5 महीने चला केस चला
गुढ़ में हुई इस घटना को फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाया गया और 5 महीने 12 दिन के भीतर सुनवाई पूरी कर ली गई। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश पदमा जाटव की अदालत ने तथ्य प्रमाणित होने के बाद सभी आठ दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा- अभियोजक की तरफ से 24 सबूत पेश किए गए थे। जिनसे प्रथम दृष्टया गैंग रेप का अपराध सिद्ध होता है। जानिए 21 अक्टूबर 2024 को महिला के साथ क्या हुआ था…? 5 लोगों ने गैंगरेप किया, वीडियो भी बनाया था
पति के साथ पिकनिक पर गई महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने पहले शराब पी, लिट्टी चोखा खाया और इसके वीडियो शूट किए। फिर पिकनिक पर गए दंपती पर टूट पड़े। पति को पेड़ से बांधकर मारपीट की। महिला से गैंगरेप किया और इसका वीडियो भी बनाया। कहा था- पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे
दंपती ने पुलिस को बताया था कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। उनकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। 21 अक्टूबर को पिकनिक के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में गए। यहां 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी नशे में थे। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकाते हुए कहा पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता अपने परिजन के साथ 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। गैंगरेप पीड़िता बोली- सिर पर शराब की बोतल फोड़ी
दैनिक भास्कर ने पीड़ित पति-पत्नी और उनके परिवार, पुलिस और ग्रामीणों से बात की थी। अपने साथ हुई घटना का जिक्र होते ही पीड़िता सहम जाती है। पीड़िता ने कहा- ‘मेरे जीवन का बहुत ही डरावना मंजर था। हम बैठकर बात कर रहे थे, तभी 5 लोग आए और हमें बंधक बना लिया। शराब की बोतल मेरे सिर पर फोड़ दी। टूटी बोतल के नुकीले हिस्से को मेरे पति के गले में अड़ा दिया। धमकाते हुए गैंगरेप किया।’ ‘उन्होंने हमारा सामान और मोबाइल छीन लिया। बोले- जरा भी चालाकी की कोशिश की तो जान से मार देंगे। मारपीट करते हुए 1 घंटे तक मेरे साथ गलत काम करते रहे। मैं छोड़ देने के लिए विनती करती रही, चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उन्होंने एक न सुनी।’ बहू सुसाइड न कर ले, इसलिए रतजगा करता था परिवार
इस घटना के बाद पीड़ित पति-पत्नी और उनके परिवार ने घर से निकलना तक बंद कर दिया था। माता-पिता को डर था कि कहीं बहू-बेटा सुसाइड न कर लें, इसलिए वो लगातार उन पर नजर रखते हैं। रात-रातभर जागते हैं। दैनिक भास्कर ने जब पीड़ित परिवार से बात की तो वे अपना दर्द बयां करते हुए रो पड़े थे। पिता ने कहा था- गैंगरेप की वारदात के बाद बेटा-बहू को सुसाइड की योजना बनाते हुए सुना तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। अब हम पति-पत्नी रात-रात भर जागते हैं। नजर रखते हैं कि कहीं ये कोई गलत कदम न उठा लें। रात में तसल्ली कर लेते हैं कि दोनों सो गए हैं, इसके बाद ही हम सोते हैं। कुछ घंटों की नींद के बाद इनके उठने से पहले ही जग जाते हैं। मैं सोता हूं, तब पत्नी जागती है। जब पत्नी जागती है, तब मैं सोता हूं। ससुर बोले-पांच बार सुसाइड का मन बना चुके हैं
पीड़िता के ससुर ने बताया कि बेटा और बहू इतने टूट चुके हैं कि उनके मन में आए दिन सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। हमने उन्हें सुसाइड की योजना बनाते हुए सुना तो पैरों तले जमीन खिसक गई। अगर इन दोनों को कुछ हो गया तो बुढ़ापे का सहारा छिन जाएगा। वे चार से पांच बार इस तरह का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा- मेरा इकलौता बेटा है। हम पति-पत्नी रात-रात भर जागते हैं। अगर हम सो गए और उसी समय इन दोनों ने कोई गलत कदम उठा लिया तो जिंदगी भर इस बात का अफसोस रह जाएगा। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें- अच्छे मुर्गे फंसे हैं…जल्दी आओ, फायदे में रहोगे:रीवा गैंगरेप के आरोपियों ने साथियों को कॉल किया, दुष्कर्म के बाद पति को पीटते थे गैंगरेप पीड़ित बहू सुसाइड न कर ले, इसलिए रतजगा:रीवा में बेटा-बहू को प्लान बनाते सुना; शिफ्ट में रखवाली कर रहे सास-ससुर ‘देखो रेपिस्ट का भाई जा रहा है’:रीवा गैंगरेप के आरोपियों के परिवारवाले बोले- हमारी जिंदगी तबाह हो गई, बाहर निकलने में शर्म आती है गुंडा टैक्स मांगते हैं बदमाश, मारने की धमकी देते हैं:रीवा में गैंगरेप के बाद पुजारी-गार्ड दहशत में; बोले-हमें कुछ हुआ तो परिवार का क्या होगा