पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा है। चीफ जस्टिस खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने 2016 में पश्चिम बंगाल SSC द्वारा 25000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण नियुक्तियों को रद्द करने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। विकलांग उम्मीदवारों पर पीठ ने कहा कि नए चयन होने तक उम्मीदवारों को वेतन मिलता रहेगा, विकलांग उम्मीदवारों को नई चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु के कडल्लूर में पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया तमिलनाडु के कडल्लूर में बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर मोट्टई विजय को मार गिराया। विजय कई हिंसक लूटपाट मामलों में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, नौ बदमाशों का एक गिरोह लॉरी चालकों को लूटने के लिए धारदार हथियारों से हमला कर रहा था। विशेष पुलिस टीम को सूचना मिली कि गिरोह का सरगना विजय टीबी अस्पताल के पास छिपा है। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने सिपाही गोपी और गणपति पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में इंस्पेक्टर चंद्रन ने गोली चलाई, जिससे विजय घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। औरंगजेब की कब्र तोड़ने जा रहे कल्किराम महाराज को पुलिस ने संभाजीनगर जाने से रोका; सरकार से पूछा था- संरक्षण क्यों औरंगजेब की कब्र तोड़ने जा रहे आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर और हिंदू जोड़ो यात्रा के प्रमुख कल्किराम महाराज को पुलिस प्रशासन ने छत्रपति संभाजीनगर जाने से रोक दिया। संभाजीनगर के SP ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया है। कल्किराम महाराज ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “हिंदू और हिंदुत्व विरोधी औरंगजेब की कब्र को सरकार क्यों संरक्षण दे रही है? हम जरूर इस कब्र को तोड़ेंगे। मराठा और मराठी अस्तित्व को खत्म करने के उद्देश्य से आए औरंगजेब का नामोनिशान किताबों और महाराष्ट्र की भूमि से पूरी तरह मिटा देना चाहिए।” केंद्र सरकार का स्पेशल प्रोजेक्ट- देहरादून, नैनीताल के लिए 164.67 करोड़ रुपए मंजूर किए केंद्र सरकार ने देहरादून और नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए “पूंजीगत व्यय के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना” के अंतर्गत 164.67 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लगातार मिल रहा है। उन्होंने देहरादून और नैनीताल के लिए प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का विशेष आभार व्यक्त किया। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव लोकसभा में सर्वसम्मति से पारित लोकसभा ने गुरुवार तड़के मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पुष्टि कर दी। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया, लेकिन कई दलों ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों में कोई हिंसा नहीं हुई है और मैतेई तथा कुकी समुदायों के साथ बातचीत जारी है। शाह ने कहा कि मई 2023 से शुरू हुई हिंसा में अब तक 260 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 80% पहले महीने में ही मारे गए थे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK और अन्य दलों ने भी राष्ट्रपति शासन पर चर्चा के दौरान मणिपुर में शांति बहाल करने की मांग की।