महात्मा गांधी की प्रपौत्री नीलम बेन पारिख का मंगलवार को 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नीलम बेन, महात्मा गांधी के बेटे हरिदास गांधी की पोती थीं। वह नवसारी जिले में अपने बेटे, डॉ. समीर पारिख के साथ रह रही थीं। नीलम बेन अपनी माता रामीबेन और पिता योगेन्द्रभाई पारिख के संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने बचपन से ही गांधीवादी मूल्यों को आत्मसात कर लिया। उन्होंने महिलाओं के कल्याण और शिक्षा के लिए कई प्रयास किए। वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी रहीं और उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, स्वावलंबन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किया। आज की अन्य बड़ी खबरें… हैदराबाद घूमने आईं जर्मन महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार जर्मनी से आई एक महिला के साथ हैदराबाद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता और उसका दोस्त 4 मार्च को हैदराबाद घूमने आए थे और मीरपेट में रह रहे थे। 31 मार्च की शाम वे सब्जी बाजार जा रहे थे, तभी एक कार में सवार आरोपी असलम और कुछ नाबालिग लड़कों ने उन्हें लिफ्ट दी। कार ममिडिपल्ली पहुंची, जहां आरोपी ने सभी को फोटो खींचने के लिए नीचे उतार दिया और पीड़िता को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता चलती कार से कूदकर बच निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। असलम पहले दुबई में ड्राइवर था और उसने कार लॉन्ग ड्राइव ऐप से किराए पर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पाकिस्तान ने पुंछ में LoC पर सीजफायर उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मंगलवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान आर्मी ने KG सेक्टर में भारतीय पोस्ट्स पर फायरिंग की। इसके बाद भारतीय सेना की बटालियन ने एक्शन लेते हुए जवाबी फायरिंग की। इससे पहले कठुआ के पंजतीर्थी इलाके में सोमवार देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग भी की गई। सुरक्षाबलों ने रातभर इलाके की घेराबंदी की, ताकी जंगल में छिपे 3 आतंकी भाग न सकें।