मध्यप्रदेश में ईद पर वक्फ अमेंडमेंट बिल के विरोध में कई लोगों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांध कर नमाज पढ़ी। ईदगाह के बाहर कुछ युवा फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर खड़े नजर आए। मोती मस्जिद में यमन और फिलिस्तीन के साथ वक्फ बोर्ड की जायदाद की हिफाजत के लिए भी दुआ पढ़ी गई। मध्यप्रदेश के मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुशाहिद रजा कादरी ने वक्फ अमेंडमेंट बिल को मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ बताया। उन्होंने तो ये कह दिया कि जब तक भाजपा का शासन खत्म नहीं होगा। तक तक गंदी राजनीति खत्म नहीं होगी। ईद पर हुए इस घटना क्रम पर भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ‘बिना बिल पढ़े उसका विरोध करना गलत है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तो ऐसे लोगों को देशद्रोही करार दिया। वक्फ अमेंडमेंट बिल मुस्लिम समुदाय के हितों के खिलाफ
मध्यप्रदेश के मुफ्ती-ए-आजम मौलाना मुशाहिद रजा कादरी जबलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि राजनीति करते रहो और अपनी रोटियां सेंकते रहो और अपनी गद्दी बचाकर रखो। ये गद्दी बचाओ नीति है। देश को तरक्की की तरफ ले जाने वाली नीति नहीं है। हम वक्फ बिल का भरपूर विरोध करते हैं। पहले भी किया। आगे भी करेंगे और अभी भी करेंगे। मुशाहिद रजा कादरी ने कहा- आपको हमारे धार्मिक मामलों में बोलने का अधिकार क्या है? भाजपा को सिर्फ और सिर्फ मुसलमान दिखता है। मुसलमानों की जगह क्यों दिख रही है?। इनको अगर जगह कम पड़ रही है तो चले जाएं जंगलों में अपना काम कर लें। उन्होंने कहा कि सरकार समाज में विभाजन पैदा कर रही है। मंत्री सारंग बोले- बिना पढ़े बिल का विरोध गलत
इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, जब पाकिस्तान आतंकवादी हमला करता है, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार होते हैं और कश्मीर में पंडितों पर जुल्म होता है, तब काली पट्टी क्यों नहीं बांधी जाती? उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों से गरीब मुसलमानों को कोई लाभ नहीं मिला है। इसका फायदा केवल अमीर मुस्लिम नेताओं और बेजा कब्जा करने वालों ने उठाया है। फिलीस्तीन के समर्थन वाले बैनर पर सारंग ने कहा कि देश में फिरकापरस्ती और उन्माद फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वीडी बोले- फिलिस्तीन झंडे वाले देशद्रोही
ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन वाले झंडे-बैनर दिखाए जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देखिए, मध्यप्रदेश में कैसे मनाई गई ईद… मध्यप्रदेश में ईद के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…