केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2 दिनों के बिहार दौरे पर हैं। शनिवार की शाम वे पटना पहुंचे। शाह एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय आए और सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डेढ़ घंटे चली बैठक में चुनावी रणनीति, बीजेपी स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती को लेकर निर्देश दिए गए। इसके बाद अमित शाह ने वार रूम में कोर कमिटी की बैठक ली। शाह ने कहा- हर बूथ को मजबूत कीजिए अमित शाह ने मीटिंग में कहा- ‘हर कमजोर बूथ की पहचान कर मजबूत बनाएं। कमजोर बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। अगले पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त कर देंगे। पीएम मोदी ने इसके लिए कमर कस ली है। कोसी मेची लिंक परियोजना बस शुरुआत भर है। अगले पांच में सीमांचल सहित अन्य इलाकों के लोगों को बाढ़ से निजात मिल जाएगी।’ MP-महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाइए शाह ने बैठक में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार में वोट प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा- ‘मध्यप्रदेश में कई इलाके ऐसे थे जहां पर 23% से ज्यादा वोट नहीं था। महाराष्ट्र में भी कई जगह पर 21 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिला। इन दोनों राज्यों में बीजेपी ने मेहनत कर के बेहतर प्रदर्शन किया है। इसी तर्ज पर बिहार में कमजोर बूथों को मजबूत कर मत प्रतिशत बढ़ाना है।’ 6 अप्रैल से 14 दिनों तक स्थापना दिवस मनाएगी BJP बीजेपी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम करने जा रही है। स्थापना दिवस के दिन से अगले 14 दिनों तक बीजेपी ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। बैठक के दौरान अमित शाह ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने घरों में झंडा लगाना है। उसके साथ सेल्फी लेना है और सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है। 6-7 अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटनी है। साथ ही हर मतदान केंद्र पर प्राथमिक सदस्यों को जुटाना है और स्थापना दिवस मनाना है। कार्यकर्ताओं को चौपाल लगाने के निर्देश 8 और 9 अप्रैल को सभी मंडल और विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का भाषण का कार्यक्रम तय किया गया है। सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को ग्रामीण स्तर पर चौपाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वैसे सभी वरिष्ठ नेता जो MISA के तहत गिरफ्तार हुए थे, वैसे लोगों को सम्मानित करने का निर्देश जारी किया गया है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए चार लोगों की टीम बनाई गई है, जिसका नेतृत्व मृत्युंजय झा, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता और पूनम शर्मा करेंगी। हर बूथ पर अंबेडकर जयंती मनाने के निर्देश 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती को भव्य तरीके से मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। गृह मंत्री के निर्देश पर 14 अप्रैल को हर बूथ पर अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। 15 से लेकर 25 अप्रैल तक हर वर्ग के लोगों के बीच जाकर संगोष्ठी करनी है। अंबेडकर जयंती को भव्य तरीके से मनाने के लिए चार लोगों की टीम बनाई गई है, जिसका नेतृत्व लालबाबू प्रसाद, पिंकी कुशवाहा, संतोष पाठक और सुमित पासवान करेंगे। शाह ने चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की अमित शाह की बैठक में बीजेपी में सभी सांसद, मंत्री, विधायक, एमएलसी और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी मौजूद रहे। शाह ने चुनाव की भी समीक्षा की। सीएम और NDA नेताओं से भी करेंगे मुलाकात इसके साथ ही अमित शाह सीएम नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। रविवार को सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रविवार को गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के इस दौरे को चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दौरे से पहले 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए अमित शाह के दौरे से ठीक पहले केंद्र सरकार ने बिहार में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। केंद्रीय कैबिनेट में शुक्रवार को बिहार की दो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। केंद्र सरकार ने पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड हाई-वे को मंजूरी दी है। सड़क का टेंडर पहले ही हो चुका है, अब एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना पर 3712 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कोसी मोची नदी लिंक परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 6282.32 करोड़ रुपए है। 2029 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है। 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे रविवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण करेंगे। इस दौरान लगभग 7000 सहकारी समिति को संबोधित भी करेंगे। यहीं से वे मिथिला के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। गोपालगंज में चुनावी जनसभा और जनता से संवाद बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री गोपालगंज के लिए रवाना होंगे, यहां वे बीजेपी की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। लगभग 10 साल बाद अमित शाह गोपालगंज में किसी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में आसपास के 5 जिले छपरा, सीवान, मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज के एक लाख लोगों को लाने की तैयारी पार्टी की ओर से की गई है। शाम में सीएम और महागठबंधन के नेताओं के साथ करेंगे बैठक गोपालगंज में सभा के बाद अमित शाह पटना पहुंचेंगे। यहां सीएम हाउस में सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम हाउस में ही एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांकि पार्टी के कोई भी नेता इस बैठक के एजेंडे पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। ———— ये भी पढ़ें… मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री कहा:मोदी बोले- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे; जो चारा खा जाते हैं, वह हालात नहीं बदल सकते PM मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में कहा- ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। पीएम ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। भाषण की शुरुआत PM ने अंगिका (बिहार की बोली) में लोगों को प्रणाम किया। नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। पूरी खबर पढ़िए