प्रयागराज में एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर (वर्क) एसएन मिश्रा (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह घर में सोए हुए थे। शनिवार तड़के 3 बजे हमलावरों ने खिड़की खट-खटाकर अफसर को जगाया। जैसे ही उन्होंने खिड़की खोली, हमलावरों ने सीने में गोली मार दी। आवाज सुनकर दूसरे कमरे से घर वाले भागकर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग चुके थे। तुरंत उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर एयरफोर्स और पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूरी वारदात हाई सिक्योरिटी वाले बमरौली इलाके में सेंट्रल एयर कमांड कैंपस के अंदर बनी कॉलोनी में हुई। कैंपस में नॉर्थ जोन में चीफ इंजीनियर का आवास है। फिलहाल, आसपास का एरिया सील कर दिया गया है। दोपहर बाद दो डॉक्टरों के पैनल ने चीफ इंजीनियर का पोस्टमॉर्टम किया। उनके सीने के बाएं तरफ गोली धंसी मिली, जो दिल के ठीक नीचे थी। सिर पिछले हिस्से में भी गहरी चोट मिली है। परिवार एसएन मिश्रा का शव लेकर बक्सर (बिहार) रवाना हुआ है। वहां पैतृक गांव गोचरा में उनका अंतिम संस्कार होगा। वारदात के वक्त पत्नी, बेटा और नौकरानी घर में थीं
पुलिस के मुताबिक, सेंट्रल एयर कमांड के नॉर्थ जोन के प्रभारी एसएन मिश्रा बिहार के सासाराम जिले के रहने वाले थे। 2 साल पहले ही ट्रांसफर होकर प्रयागराज आए थे। यहां पत्नी और 2 बच्चों के साथ रहते थे। उनकी नौकरी के 22 साल पूरे हो चुके थे। वारदात के वक्त पत्नी प्रीति मिश्रा, बेटा और नौकरानी घर में थीं। बेटा क्लास 10th की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी लखनऊ से MBBS कर रही है। DIG बोले- गेट से नहीं आए हमलावर
प्रयागराज DIG अजय पाल शर्मा ने बताया- हमलावर गेट से आते हुए नजर नहीं आए हैं। आशंका है कि बाउंड्री वाल को क्रॉस कर आए और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि CCTV में कैंपस में कोई बाहरी शख्स अंदर आता नजर नहीं आया है। DCP अभिषेक भारती ने बताया- फोरेंसिक टीम को कई साक्ष्य मिले हैं। घटनास्थल के आसपास के कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। हम उसकी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध शख्स नजर आया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम हुआ, सिर के पीछे चोट मिली
चीफ इंजीनियर का पोस्टमॉर्टम 2 डॉक्टरों के पैनल ने किया है। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। डॉक्टर्स ने बताया कि चीफ इंजीनियर के सीने में बाएं तरफ गोली धंसी मिली है। गोली दिल के ठीक नीचे थी। उनके सिर के पीछे भी गहरी चोट मिली हैं। जो सिर्फ 2 सूरत में लग सकती है… 1. किसी ने पीछे से सिर पर भारी चीज से प्रहार किया। 2. गोली लगने के बाद वह नीचे गिरे, जिससे उन्हें चोट लगी। इंजीनियर के नीचे 300 लोगों का स्टाफ, बोले- वह बेहद अनुशासित
एसएन मिश्रा IDES (इंडियन डिफेंस इंजीनियरिंग सर्विस) सेवा के अफसर थे। उनके साथ करीब 300 लोगों का स्टाफ काम करता था। पुलिस ने स्टाफ से भी पूछताछ की। सामने आया कि वह बेहद अनुशासित थे, उन्होंने कभी अपने नीचे काम करने वाले कर्मचारी से डांट फटकार पर बात तक नहीं की। हत्या से पहले संगम नहाने गए, साथ में परिवार था
पुलिस को छानबीन में पता चला कि 28 मार्च को एसएन मिश्रा अपने परिवार के साथ संगम में स्नान करने गए थे। सरकारी ड्राइवर साथ था। उन्होंने संगम पर स्नान, पूजा-पाठ किया। ड्राइवर ने उन्हें 7.30 बजे घर पर छोड़ दिया था। पूजा में पत्नी प्रीति मिश्रा और बेटा साथ थे। 18 मार्च को बेटे का हाई स्कूल के पेपर खत्म हुए है। 3 एंगल पर पुलिस और एयरफोर्स की जांच ऑफिस से हत्या का कोई कनेक्शन है क्या?
पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि हत्याकांड का ऑफिस से कोई कनेक्शन है क्या? एयरफोर्स इसकी जांच कर रही है। क्योंकि, एसएन मिश्रा ज्वाइंट सेक्रेटरी लेवल के अफसर थे। यानी, एयरफोर्स में वह अहम पोस्ट पर थे। ———————– ये खबर भी पढ़ें- प्रयागराज में सेना का इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा प्रयागराज में सेना के गैरिसन इंजीनियर और उसके असिस्टेंट को एक लाख रुपए की घूस लेते हुए CBI ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को CBI लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम दोनों अफसरों के आवास समेत कई ठिकानों को खंगाल रही है। सीबीआई इस मामले में शामिल कुछ अन्य अफसरों को भी तलाश रही है।पढ़िए पूरी खबर