मौसम विभाग ने शनिवार को चार राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, वेस्ट बंगाल और ओडिशा शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 2.6 डिग्री कम रहा। पहाड़ों पर ठंडी हवाओं की वजह से राजस्थान में शुक्रवार को तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान सहित नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
28 और 29 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत यानी राजस्थान और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 30 kmph से बढ़कर 40kmph हो सकती है। 29 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में हल्की बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान है। 31 मार्च से 1 अप्रैल तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में हल्की बारिश की संभावना है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में ठंडी हवा के कारण 7 डिग्री गिरा पारा: कल भी रहेगा असर, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे आया उत्तर भारत से चली ठंडी हवा ने राजस्थान के शहरों में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया है। गंगानगर, सीकर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर में भी तापमान में 2 से लेकर 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई, जिसके कारण इन शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… MP में 1 अप्रैल को बारिश का अलर्ट: भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम-जबलपुर में बदलेगा मौसम; इससे पहली गर्मी का असर मध्यप्रदेश में अप्रैल की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के 13 जिलों में मौसम के बदलने का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ऐसा हो सकता है। अभी अफगानिस्तान के ऊपर सिस्टम एक्टिव है, जो आगे बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 2 दिन तेज गर्मी…रायपुर में हॉट-डे अलर्ट: 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन तेज गर्मी रहेगी, जबकि अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन नहीं होगा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म राजनांदगांव रहा। यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान 16.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने रायपुर जिले में अगले 2 दिनों के लिए गर्म दिन (Hot Day) की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में ठंडी हवा ने छुड़ाई कंपकपी: बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, यमुनानगर सबसे ठंडा हरियाणा में आज यानी शनिवार को ठंडी हवा चल रही है। कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मौसम में दिख रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के काफी एरिया में बादल छाए रहेंगे, वहीं ठंडी हवाएं भी चलेंगी। इसका तापमान पर भी असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला यमुनानगर रहा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में 5 दिन साफ रहेगा मौसम:तापमान में आई गिरावट, ऊना में 35 डिग्री पहुंचा पारा, मार्च में 28 प्रतिशत कम बारिश हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर बारिश के कोई आसार नहीं है। इससे गर्मी में और इजाफा होगा। इस बीच ऊना का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के साथ 35 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। अगले सप्ताह तापमान में और इजाफा होगा। पूरी खबर पढ़ें…