कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंचीं, इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। प्रियंका पुलपल्ली में श्री सीता देवी लव कुश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी। प्रियंका सुल्तान बाथरी के पुलपल्ली ग्राम पंचायत में नए ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगी। दोपहर 12 बजे, वह अंगदिसेरी में स्मार्ट आंगनवाड़ी, अथिराट्टुकुन्नू में लिफ्ट सिंचाई परियोजना और सुल्तान बाथरी के इरुलम में इरिथिलोट्टुकुन्नू चेक डैम के उद्घाटन में शामिल होंगी। साथ ही ‘वन स्कूल, वन गेम’ प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के स्कूलों में नया सिलेबस लाने की तैयारी, सेल्फ हेल्प और AI जैसे विषय होंगे शामिल बुजुर्गों की देखभाल, योग, सेल्फ हेल्प और AI जल्द ही दिल्ली के स्कूलों में सिलेबस का हिस्सा होंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) साइंस ऑफ लिविंग नामक एक नया पाठ्यक्रम लाने जा रहा है। ये छात्रों को योग, माइंडफुलनेस और स्ट्रेचिंग व्यायाम सहित ध्यान के विभिन्न रूपों से परिचित कराएगा। यह सिलेबस किंडरगार्टन से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों के लिए होगा। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर बमबारी, एक युवक घायल पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बम फेंके और फायरिंग की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। अर्जुन सिंह ने टीएमसी पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह पर हमले का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार देर रात की है। इसके बाद दो गुटों के विवाद के बाद भड़की। मौके से कई कारतूस और जिंदा बम बरामद हुए। पुलिस और RAF तैनात कर दी गई है। घायल युवक को कोलकाता रेफर किया गया। स्थिति नियंत्रण में है, जांच जारी है। श्रीलंकाई नौसेना ने 11 तमिलनाडु मछुआरों को पकड़ा, पूछताछ जारी श्रीलंकाई नौसेना ने 11 तमिलनाडु मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए उन्हें कंगेसंथुराई नौसैनिक शिविर ले जाया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। रमेश्वरम मछुआरा संघ के मुताबिक, तमिलनाडु के 11 मछुआरे एक नाव में बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ रहे थे, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया। इससे पहले 20 मार्च को श्रीलंका ने 13 तमिलनाडु मछुआरों को भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद भारत वापस भेजा था। ये मछुआरे 26 फरवरी को गिरफ्तार किए गए थे और करीब एक महीने तक श्रीलंका की मल्लाकम अदालत में पेश होने के बाद जेल में रहे थे। जम्मू के रामबन में नवयुग टनल में हादसा, श्रीनगर जा रही बस सुरंग की दीवार से टकराकर पलटी, 12 यात्री घायल बुधवार रात जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक बस नवयुग सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। टक्कर से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन काजीगुंड-बनिहाल सुरंग की दीवार से टकराकर पलट गई। घायलों को इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल ले जाया गया है। मुंबई में ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को बस ने टक्कर मारी, कोई हताहत नहीं मुंबई के जुहू इलाके में बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कार को एक बस ने टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसे बस ने पीछे से टक्कर मारी थी, ऐश्वर्या उस कार में नहीं थीं। फिलहाल इस मामले में कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं की गई।