हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का आज (27 मार्च) 11वां दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। एक घंटे के प्रश्नकाल के साथ सदन शुरू होगा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के 20 विधायक प्रश्न पूछेंगे, जिन्हें स्वीकृत किया जा चुका है। इसकी लिस्ट भी नेवा पोर्टल पर जारी कर दी गई है। इसके बाद सदन में शून्यकाल होगा। इसके एक घंटे बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पर अपना रिप्लाई देंगे। इस दौरान CM हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने का क्राइटेरिया बताएंगे। सीएम ने अपने बजट में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दी जाने वाली इस राशि के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है। इस योजना का लाभ सूबे की 18 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को दिया जाएगा। हालांकि, बजट में जितनी राशि का आवंटन किया गया है, उसके अनुसार करीब 25 लाख महिलाएं ही इस योजना का लाभ ले पाएंगी। विपक्ष भी इसे लेकर सदन की अब तक की हुई कार्यवाही में सवाल उठा चुका है। बजट पर रिप्लाई के बाद विपक्षी दल इसे लेकर हंगामा कर सकते हैं। इससे पहले 10वें दिन की कार्यवाही में विधानसभा में 4 बिल पेश हुए। इन पर विपक्ष ने हंगामा भी किया।