हरियाणा के सिरसा जिले में भारतमाला रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। गुजरात पुलिस की गाड़ी की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस हादसे में गुजरात के तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पंजाब पुलिस का एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को मौके से एक पंजाब की नंबर प्लेट मिली है। पुलिस को आशंका है कि इस वाहन से टक्कर हुई। हादसा अल सुबह 5:30 बजे हुआ। इसकी जानकारी डबवाली थाना पुलिस ने गुजरात पुलिस को देकर तीनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवा दिए। साथ ही घायल ASI को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अनुसार, पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। गुजरात पुलिस बुधवार की शाम तक सिरसा पहुंचेगी। गुजरात पुलिस एयरलाइन के जरिए आएगी। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ परिजन भी आ रहे है। हादसे के बाद के 4 PHOTOS… हादसे के बाद गुजरात के जवानों की मिली आईडी पंजाब में जांच के लिए आई थी गुजरात पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुजरात पुलिस पंजाब के लुधियाना में पॉक्सो एक्ट मामले में जांच के लिए आई थी। सुबह चार बजे ही पुलिस पहुंच गई थी। यहां पंजाब के रामा मंडी थाना से ASI जेपी सोलंकी को जांच के लिए अपने साथ में लिया था। इस बीच वह सिरसा जिले में भारत माला रोड पर डबवाली के बडिंग खेड़ा पेट्रोल पंपों के पास पहुंचे तो उनकी महेंद्रा बोलेरो गाड़ी (GJ18JB7819 ) एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हरियाणा के डबवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दौरान चिकित्सकों ने 3 पुलिसकर्मियों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतकों की पहचान प्रकाशभाई पुत्र शानाभाई, यूएचसी, अहमदाबाद सिटी, जयेंद्र सिंह पुत्र प्रविंश सोलंकी, पीएसआई, सूरत सिटी, सुनील कुमार पुत्र शांतिलाल, एपीओ, अहमदाबाद सिटी के रूप में हुई है। पंजाब पुलिस का एएसआई जेपी सोलंकी को चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते डबवाली से एमएस बठिंडा के लिए रेफर कर दिया। एयर बैग खुले, नहीं बच सकी जान
हादसे में गुजरात पुलिस की गाड़ी के आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। गाड़ी कंडक्टर साइड से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। कंडक्टर सीट पर सिविल वर्दी में बैठे पुलिसकर्मी को सिर और पेट पर ज्यादा चोटें लगी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कंडक्टर सीट के पीछे बैठा पुलिसकर्मी भी पीठ के बल आगे बैठे पुलिसकर्मी की गोद में आ गिरा। ड्राइवर सीट पर बैठे पुलिसकर्मी को भी सिर पर चोट लगी। हालांकि, बोलेरो गाड़ी के एयरबैग खुले, पर उनकी जान न बच सकीं। बाद में डबवाली पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला। घायल पंजाब पुलिस के ASI को अस्पताल भेजा गया। घटना की वजह तलाश रही पुलिस
डबवाली में हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग भी वहां पर पहुंच गए हैं। ऐसे में सभी में चर्चा है कि हादसे की असली वजह क्या है। प्राथमिक जानकारी में पुलिस भी पूरी तरह से कुछ बता नहीं पा रही है। ऐसे में गुजरात पुलिस के पहुंचने पर ही पता चल पाएगा। डबवाली सदर थाना पुलिस का कहना है कि सूचना गुजरात पुलिस को भी दे दी गई है। जल्द ही अन्य पुलिस अधिकारी भी डबवाली पहुंचने वाले हैं। अब मामला हरियाणा-पंजाब और गुजरात पुलिस से जुड़ा
हरियाणा की डबवाली थाना पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस को भी अवगत करवा दिया है। पंजाब पुलिस भी मौके पहुंची। मामले की जांच चल रही है। ऐसे में अब यह मामला हरियाणा, पंजाब और गुजरात तीन राज्यों की पुलिस से जुड़ गया है।
दरअसल, यह भारतमाला रोड अमृतसर से जामनगर तक जाता है। इसलिए इसे अमृतसर-जामनगर हाईवे के नाम से भी जाना जाता है। इसी रोड पर डबवाली में यह हादसा हो गया।