चमत्कार के जरिए बीमारियों को ठीक करने का दावा करने वाले जालंधर के पादरी बजिंदर सिंह का महिला को थप्पड़ मारते VIDEO सामने आया है। इस VIDEO में बजिंदर सिंह एक महिला को थप्पड़ मारता दिख रहा है। इससे पहले उसने बच्चे के साथ बैठी इस महिला के मुंह पर कॉपी भी फेंक कर मारी। यह VIDEO 14 फरवरी का है, घटना बजिंदर सिंह के चंडीगढ़ ऑफिस में हुई। इसमें वह दफ्तर में लोगों से गुस्से में बात कर रहा है। अचानक वह कुर्सी से उठाकर युवक पर बैग फेंकता है और थप्पड़ जड़ देता है। बजिंदर सिंह ने इस वीडियो पर कोई बयान नहीं दिया है। पादरी बजिंदर सिंह कैंसर जैसी बीमारियों को ठीक करने और मृत आदमी को जिंदा करने का दावा करता है। उसके प्रचार के दौरान बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले उस पर जालंधर में एक महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। एक रेप केस में उसे गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इसे येशू-येशू वाले पादरी के नाम से जाना जाता है। युवक को पीटने के 2 VIDEO महिला ने गलत हरकत के आरोप लगाए थे बजिंदर सिंह पर महिला से यौन उत्पीड़न का मामला चल रहा है। महिला ने पुलिस से कहा था कि ताजपुर गांव में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में उसके साथ गलत हरकतें कीं। बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर लेकर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसे चर्च में अकेले केबिन में बिठाना शुरू कर दिया। वहां वह उसके साथ गलत व्यवहार करता था। कपूरथला पुलिस ने मामले में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित कर दी थी। इस केस की जांच SIT कर रही है। बजिंदर सिंह ने कहा था- महिला को आत्माओं की दिक्कत
बजिंदर सिंह ने कहा था, ‘महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। कोई सबूत हो तो दिखाएं। महिला को दौरे आते थे। दुष्ट आत्माओं की दिक्कत थी। वह हमारे यहां इलाज के लिए आई थी। वह तो हमारी बेटी जैसी है और यहां भी वह बेटी की तरह ही रहती थी। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।’ रेप के मामले में गिरफ्तारी हुई, बॉलीवुड हस्तियों से कनेक्शन पादरी बजिंदर सिंह बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ धर्म प्रचार करता रहा है। उसके कार्यक्रमों में बॉलीवुड के कई सितारे आते हैं। कई ऐसे वीडियो इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिनमें वह चमत्कार का दावा करता है। उसका दावा है कि वह मरे हुए बच्चे को भी जिंदा कर सकता है और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को भी ठीक कर सकता है। पादरी बजिंदर सिंह पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। 2018 में उस पर रेप का मामला दर्ज हुआ था। जीरकपुर की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, उसका वीडियो बनाया और उसे धमकाना शुरू कर दिया। बजिंदर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। इंग्लैंड जाते समय उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वह जेल भी गया था। हालांकि आरोप लगाने वाली लड़की बाद में अपने बयान से पलट गई थी। —— बजिंदर सिंह से जुड़ी ये VIDEO स्टोरी देखें… येशू येशू वीडियो वाले बजिंदर सिंह यौन उत्पीड़न में फंसे: जेल में जाट से ईसाई बने, कैसे विदेश समेत भारत में 32 चर्च खोले पादरी बजिंदर सिंह विवादों के घेरे में आ गए हैं, उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं. क्या है पूरा मामला और बजिंदर सिंह कैसे बने चमत्कारी बाबा। VIDEO स्टोरी देखने के लिए क्लिक करें