हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक शराब ठेके के बाहर काले रंग की स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने स्टंट दिखाए। स्कॉर्पियो का ड्राइवर ठेके के सामने गाड़ी को गोल-गोल घुमा रहा था और ड्रिफ्ट मार रहा था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग डर गए। लोगों ने ठेके के अंदर दौड़कर जान बचाई। गाड़ी के सन रूफ से एक युवक भी बाहर निकला था और ड्रिफ्ट मारती स्कॉर्पियो में केन से शराब पी रहा था। इस स्टंटबाजी के 2 वीडियो भी सामने आए हैं। इस पर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़कर थाने ले जाया गया। बाद में उनकी जमानत हो गई। सामने आए वीडियोज में क्या दिख रहा… पहले वीडियो में केवल गाड़ी ही ड्रिफ्ट मार रही
शराब ठेके के सामने स्टंटबाजी के 2 वीडियो सामने आए हैं, जिनमें से एक में केवल स्कॉर्पियो ही दिख रही है। गाड़ी चलाने वाला आगे के पहियों पर ड्रिफ्ट मार रहा है। ब्रेक लगने की तेज आवाज आ रही है, जो मौके पर मौजूद लोगों को विचलित कर रही है। गाड़ी ने शराब ठेके के सामने ड्रिफ्ट मारते हुए 7 से 8 राउंड लगाए। जब लगातार स्पीड बढ़ती और ब्रेक मारे जाते तो इससे टायरों से धूल उड़ती। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को रोक देता है। दूसरे वीडियो में सनरूफ से युवक निकला, शराब पीता दिखा
वहीं, दूसरी वीडियो में दिख रहा है कि यही काली स्कॉर्पियो ठीक पहले की ही तरह ठेके के सामने ड्रिफ्ट मार रही है। हालांकि, इस बार स्कॉर्पियो का सनरूफ खुला है और उसमें से एक युवक बाहर निकला हुआ है। उस युवक के हाथ में एक केन भी है। जब गाड़ी ड्रिफ्ट मारना शुरू करती है तो एक्सीलरेटर और ब्रेक की तेज आवाज होती है। इसके बाद गाड़ी एक ही जगह पर गोल-गोल ड्रिफ्ट मारने लगती है। इसी बीच सनरूफ से निकला युवक शराब की केन वाले हाथ को ऊपर उठाता है और पीने लगता है। यह स्टंट काफी देर तक चलता है। इस दौरान मौके पर काफी शोर होता है और चारों ओर धुआं ही धुआं हो जाता है। मौके से निकल रहे लोग भी इस स्टंट की वजह से कुछ समय के लिए रुकने पर मजबूर होते हैं। जब स्टंट पूरा होता है तो लोग वहां से निकल जाते हैं। स्टंटबाजी के 2 PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शी बोले- तेज आवाज से डरकर भागे लोग
ठेके के पास स्थित सोसाइटी में रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह वीडियो होली के दिन का है। एसपीआर रोड पर सेक्टर-69 की तरफ जाते हैं तो विंटेज लिकर इंपोरियम के नाम से यह शराब का ठेका है। यहां पर काले रंग की स्कॉर्पियो कार में शाम के वक्त कुछ युवक हुड़दंग कर रहे थे। पहले वे गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। उसके बाद उन्होंने कार स्टार्ट कर स्टंट करना शुरू कर दिया। उस वक्त काफी संख्या में लोग शराब लेने के लिए आए हुए थे। जैसे ही कार के ब्रेक की तेज आवाज आने लगी तो लोग डरकर भागने लगे। कुछ ग्राहकों ने ठेके के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। आसपास से राहगीर भी गुजर रहे थे, जो कार सवार युवकों के हुड़दंग को देकर दूर से निकल गए। लोगों ने कहा- यहां यह रोज की घटना
उन्होंने बताया कि इस ठेके के बाहर यह रोज की घटना होने लगी हैं। यहां कई रिहायशी सोसाइटी हैं और बड़ी संख्या में शाम के वक्त रेजिडेंट्स पैदल निकलते हैं। ऐसे में इस तरह के खतरनाक स्टंट से राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। ठेका मालिक को रस्सी बांधकर रास्ता ब्लॉक करने के लिए कहा
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने ठेका संचालक को भी शिकायत दी थी कि ठेके के सामने जो खाली जगह है वहां रस्सी बांधकर रास्ता ब्लॉक कर दें। केवल पैदल लोगों को आने का रास्ता दें। इससे इस तरह के स्टंट रुक सकेंगे। वह पुलिस को भी इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल की तरफ से लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षा उपाय करने को कहा है। इसके लिए शराब ठेका संचालक को भी 10 दिन का समय दिया गया है । SHO बोले- केस दर्ज कर आरोपी पकड़ लिए थे
इस बारे में बादशाहपुर थाने के SHO इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह वीडियो होली के दिन का है। सेक्टर-69 के शराब ठेके के बाहर कुछ युवकों ने कार से स्टंट किए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया था। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।